इलाहाबाद विवि : बीएएलएलबी में दाखिला 12 नवंबर से, पहला कटऑफ जारी, बीए में शुक्रवार से शुरू होंगे प्रवेश
बीएएलएलबी प्रवेश-2022 के कोऑर्डिनेटर डॉ. अभिषेक कुमार के अनुसार 12 नवंबर को सुबह 9.30 से 13 नवंबर को सुबह 11.30 बजे तक रजिस्ट्रेशन एवं डॉक्यूमेंट अपलोडिंग, 13 नवंबर को सुबह 11.30 से शाम 5.30 बजे तक काउंसलिंग एवं एलॉटमेंट और 13 नवंबर को शाम पांच से 14 नवंबर को पांच बजे तक फीस जमा होगी।
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में 12 नवंबर से बीएएलएलबी में प्रवेश शुरू होने जा रहे हैं। इसके लिए प्रवेश प्रकोष्ठ ने बृहस्पतिवार को पहला कटऑफ जारी कर दिया। वहीं, बीए में शुक्रवार से दाखिले शुरू होंगे, जिसके लिए कटऑफ पहले ही जारी किया जा चुका है। बीएएलएलबी में भी प्रवेश की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। अभ्यर्थियों को इलाहाबाद विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वहां उपलब्ध लिंक CUET-UG/PG/Professional courses counselling 2022 पर क्लिक करना है या वेबसाइट www.ecounselling.in पर जाकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी है।
बीएएलएलबी प्रवेश-2022 के कोऑर्डिनेटर डॉ. अभिषेक कुमार के अनुसार 12 नवंबर को सुबह 9.30 से 13 नवंबर को सुबह 11.30 बजे तक रजिस्ट्रेशन एवं डॉक्यूमेंट अपलोडिंग, 13 नवंबर को सुबह 11.30 से शाम 5.30 बजे तक काउंसलिंग एवं एलॉटमेंट और 13 नवंबर को शाम पांच से 14 नवंबर को पांच बजे तक फीस जमा होगी।
कटऑफ के अनुसार अनारक्षित वर्ग में 603.1705, एससी वर्ग में 468.195154 एवं एसटी वर्ग में 354.076728 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी ऑनलाइन काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे। वहीं, बीए में शुक्रवार से शुरू होने जा रही ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया में कटऑफ के तहत अनारक्षित वर्ग में 734 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे।
अब कॉलेजों में प्रवेश शुरू होने का इंतजार
इविवि में तो स्नातक में दाखिले की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होने जा रही है, लेकिन संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार है। इविवि ने कॉमन मेरिट लिस्ट तैयार करने के बाद बीए और बीएएलएलबी में दाखिले के लिए कटऑफ जारी कर दिए हैं, लेकिन कॉलेजों को अभी मेरिट लिस्ट नहीं मिली है। इविवि में स्नातक प्रवेश-2022 के चेयरमैन प्रो. जेके पति ने बताया कि शुक्रवार तक कॉलेजों को भी लिस्ट भेज दी जाएगी, ताकि वहां भी प्रवेश प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जा सके।
एलएलबी में प्रवेश के लिए कटऑफ जारी
प्रयागराज इविवि में एलएलबी समेत पीजी के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नए कटऑफ जारी किए गए हैं। वहीं, इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशन स्टडीज के तहत बीए इन मीडिया स्टडीज, बीवोक इन मीडिया प्रोडक्शन और एमवोक इन मीडिया स्टडीज में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा में शामिल सभी वर्ग के अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं। दाखिले के लिए 11 से 13 नवंबर के बीच अपराह्न दो बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं डॉक्यूमेंट अपलोडिंग और शाम पांच बजे तक ऑलाइन अभिलेख सत्यापन एवं फीस जमा होगी।
कटऑफ
हिंदी (नॉन सब्जेक्ट)- अनारक्षित 156.40 या अधिक, ईडब्ल्यूएस 144, ओबीसी 138, एससी 122.40, एसटी 92
एमए संस्कृत- अनारक्षित 90, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एससी, एसटी सभी
एमए राजनीति विज्ञान- ईडब्ल्यूएस 136, ओबीसी 132, एसटी सभी
एलएलबी- अनारक्षित 167, ईडब्ल्यूएस 160, ओबीसी 153, एससी 135, एसटी 84