{"_id":"676d35c427ea519492069f79","slug":"adg-amitabh-yash-said-up-police-knows-very-well-how-to-deal-with-threats-and-dangers-special-arrangements-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजी अमिताभ यश बोले : यूपी पुलिस धमकियाें व खतरों से निपटना बखूबी जानती है, किए जाएंगे खास इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजी अमिताभ यश बोले : यूपी पुलिस धमकियाें व खतरों से निपटना बखूबी जानती है, किए जाएंगे खास इंतजाम
Thu, 26 Dec 2024 04:23 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 26 Dec 2024 04:23 PM IST
सार
एडीजी कानून व्यवस्था व एसटीएफ ने बुधवार को संगम क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि महाकुंभ को लेकर धमकियां पहले भी मिलती रही हैं, लेकिन पुलिस ने उनका मुंहतोड़ जवाब दिया। यह बात सही है कि हाल में जो घटनाएं हुई हैं और जो धमकियां मिली हैं, उससे इस बार जोखिम की आशंका ज्यादा है।
विज्ञापन
एडीजी अमिताभ यश निरीक्षण करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
महाकुंभ को लेकर धमकी देने वालों को एडीजी कानून व्यवस्था व एसटीएफ अमिताभ यश ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि धमकियों व खतरों से निपटना यूपी पुलिस अच्छे से जानती है। खुफिया जानकारी के लिए केंद्रीय एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है। यूपी पुलिस ऐसी धमकियों से निपटने में पूरी तरह सक्षम है।
विज्ञापन
एडीजी कानून व्यवस्था व एसटीएफ ने बुधवार को संगम क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि महाकुंभ को लेकर धमकियां पहले भी मिलती रही हैं, लेकिन पुलिस ने उनका मुंहतोड़ जवाब दिया। यह बात सही है कि हाल में जो घटनाएं हुई हैं और जो धमकियां मिली हैं, उससे इस बार जोखिम की आशंका ज्यादा है। इसे देखते हुए ही व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं। एटीएस के साथ एसटीएफ को भी तैयार किया गया है। केंद्रीय एजेंसियों से भी समन्वय स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन
एटीएस व एसटीएफ की ओर से इसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है। ऐसी परिस्थितियों से कैसे निपटना है, इसके लिए जनपदीय पुलिस को भी ब्रीफ किया जा रहा है। शाही स्नान के लिए हाईटेक सुरक्षा व्यवस्थाएं पूर्व में भी की जाती रही हैं और इस बार खास इंतजाम किए गए हैं। संसाधन भी बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन