फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Additional buses operating for Raksha Bandhan from tomorrow

रक्षा बंधन के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन कल से

Mon, 12 Aug 2019 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Additional buses operating for Raksha Bandhan from tomorrow
Additional buses operating for Raksha Bandhan from tomorrow
रक्षा बंधन के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन कल से
विज्ञापन

13 से 18 अगस्त तक लखनऊ, वाराणसी, प्रतापगढ़ के लिए अतिरिक्त बसें
रोडवेज की सभी बसों के साथ ही सिटी बसों में महिलाओें 15 को करेंगी मुफ्त सफर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। रक्षा बंधन के अवसर पर यूपी रोडवेज की ओर से अतिरिक्त बसों का संचालन मंगलवार 13 अगस्त से किया जाएगा। प्रयागराज से लखनऊ, वाराणसी और प्रतापगढ़ के लिए ही अतिरिक्त बसें चलेंगी। इन बसों का संचालन 13 से 18 अगस्त तक होगा। इस दौरान नियमित रूप से 35 अतिरिक्त बसें रोडवेज द्वारा चलाई जाएंगी। साथ ही रोडवेज ने इस अवधि में छुट्टी न लेने वाले चालक एवं परिचालक को प्रोत्साहन राशि भी दिए जाने को कहा है।

रक्षा बंधन का पर्व इस बार 15 अगस्त को है। इस वजह यूपी रोडवेज की ओर से 13 अगस्त से ही अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इन बसों का संचालन पर्व के बाद 18 अगस्त तक होगा। अभी रोडवेज ने कुल 35 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है। इसमें 15 बसें लखनऊ, दस-दस बसें वाराणसी और प्रतापगढ़ के लिए चलेंगी। कुछ बसों को रिजर्व भी रखा जाएगा। ताकि जरूरत पड़ने पर इन बसों का संचालन किया जा सके। इसके अलावा 15 अगस्त को यूपी रोडवेज की सभी बसों में महिलाएं फ्री में सफर करेंगी। राज्य सरकार ने रक्षा बंधन के दिन रोडवेज की सभी बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर का एलान किया है। यह व्यवस्था सिटी बसों पर भी लागू रहेगी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन के मुताबिक इस दौरान 13 अगस्त से 18 अगस्त के बीच छुट्टी न लेने वाले रोडवेज कर्मियों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed