{"_id":"5d62f08e8ebc3e015f565038","slug":"addicts-attacked-with-chap-five-injured-allahabad-news-ald253087852","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ी ने चापड़ से किया हमला, पांच जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेड़ी ने चापड़ से किया हमला, पांच जख्मी
विज्ञापन
Addicts attacked with chap, five injured
- फोटो : CITY DESK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। जार्जटाउन के लकड़मंडी मोहल्ले में रविवार दोपहर एक नशेड़ी ने जमकर उत्पात मचाया। मां-बाप को मारने-पीटने के विरोध पर मोहल्ले के लोगों पर चापड़ से हमला बोल दिया। जिसमें पांच लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज का उसे गिरफ्तार कर लिया।
लकड़मंडी में रहने वाला विष्णु मालवीय पुत्र सुरेश चंद ई रिक्शा चलाता है। वह नशे का भी आदी है। पुलिस के मुताबिक, रविवार दोपहर वह रुपये न देने पर अपने मां-बाप से मारपीट कर रहा था। विरोध पर उसने मोहल्ले के लोगों पर चापड़ से हमला कर दिया। इस दौरान राजू, सुधा, हरिलाल, घनश्याम व ज्योति चोटिल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी को पकड़कर थाने लाई। उधर, घटना में घायल सुधा के भाई सुजीत ने थाने पहुंचकर आरोप लगाया कि साल भर पहले आरोपी विष्णु ने उस पर जानलेवा हमला किया था। जिसमें उसे जेल भी भेजा गया था।
उस मामले में डेढ़ महीने पहले ही वह जेल से छूटकर आया जिसके बाद जीआरपी ने उसे चोरी में पकड़कर जेल भेजा। कुछ दिन पहले ही वह छूटकर आया। सुजीत का आरोप है कि पूर्व में मुकदमा दर्ज कराने की रंजिश में ही वह चापड़ लेकर उसे मारने के लिए दौड़ा और उसे न पाकर उसकी बहन सुधा पर हमला बोल दिया। बीचबचाव करने अन्य लोग पहुंचे तो उन पर भी वार किया। जार्जटाउन इंस्पेक्टर ने बताया कि मारपीट, गालीगलौच का मामला है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।