फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ADA will land 83 acres of Sherwani Industries

शेरवानी इंडस्ट्रीज की 83 बीघा जमीन लेगा एडीए

Thu, 21 Jan 2016 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Thu, 21 Jan 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन

सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ तो इलाहाबाद के लोगों के लिए जल्द ही बड़ी आवासीय योजना शुरू होगी। इलाहाबाद विकास प्राधिकरण (एडीए) इसकी तैयारी में जुट गया है। एडीए सुलेम सराय, हरवारा और जयरामपुर पटपर समेत नैनी के करछना में काफी जमीन लेने की तैयारी में है। इसके लिए प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है। एडीए की आगामी बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति  के लिए रखा जाएगा।

विज्ञापन

एडीए ने बीते 25 वर्ष में शहर का बाहरी इलाके में कोई भी नई आवास योजना नहीं शुरू की है। जहां भी बहुमंजिला आवासीय योजनाओं का निर्माण हो रहा है या प्रस्तावित है, वह भी एडीए की आवासीय योजनाओं में खाली पड़ी जमीन पर है। हालांकि इस लंबी अवधि में एडीए ने जमीन अधिग्रहण के लिए कई प्रस्ताव तैयार किए लेकिन सफलता किसी में नहीं मिली लेकिन अब एडीए को सुलेम सराय, हरवारा और जयरामपुर पटपर में जमीन खरीदने की तैयारी कर रहा है। यह जमीन है मेसर्स शेरवानी इंडस्ट्रीज लिमिटेड की। इन स्थानों पर कंपनी की 83 बीघा भूमि है। जिसे एडीए ने क्रय करने का मन बना लिया है।

विज्ञापन

इसी तरह नैनी क्षेत्र के करछना में 14568 वर्गमीटर जमीन समेत थार्नहिल रोड पर एक नजूल भूखंड को भी लेने की तैयारी है। करछना में बहुमंजिला आवास योजना, और थार्नहिल पर ग्रुप हाउसिंग के साथ कार्यालय भवन बनाने की योजना है, जबकि 83 बीघा जमीन पर प्लांट तैयार होंगे या फ्लैट, इस पर फैसला जमीन मिलने के बाद होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed