फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   action taken against 93 companies making fake namkeen

Prayagraj News: यूपी सरकार ने दिया हलफनामा... नकली नमकीन बनाने वालीं 93 कंपनियों पर हुई कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 08:14 AM IST
विज्ञापन
action taken against 93 companies making fake namkeen
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर यूपी सरकार ने नकली नमकीन बनाने वाली कंपनियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रदेश में 93 नमकीन बनाने वाली कंपनियों पर छापा मारा गया है। इस दौरान 30 क्विंटल नमकीन नष्ट की गई।
विज्ञापन

कोर्ट ने केंद्र सरकार को हलफनामा दाखिल करने की एक और मोहलत दी है। अब मामले की सुनवाई आठ नवंबर को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति वी के बिरला और न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल की खंडपीठ ने अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेते हुए दर्ज स्वत: संज्ञान याचिका पर दिया है। कोर्ट के आदेश पर प्रमुख सचिव खाद्य सुरक्षा की ओर से हलफनामा दाखिल कर उक्त जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने इससे पहले ब्रांडेड कंपनियों की रिजेक्टेड नमकीन को जानवरों के चारे के नाम पर नीलामी में लेकर नई नमकीन मिलाकर उसे खुले बाजार में बेचने को स्वास्थ्य के लिए खतरनाक माना था। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार से ऐसी नमकीन बनाने व आपूर्ति करने में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed