{"_id":"60b508e2a08fb33bce170d76","slug":"action-against-sweeper-may-fall-in-case-of-shroud-from-the-dead-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव से कफन हटाने के मामले में सफाई कर्मियों पर गिर सकती है गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव से कफन हटाने के मामले में सफाई कर्मियों पर गिर सकती है गाज
Tue, 01 Jun 2021 12:15 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:15 AM IST
सार
- वीडियो में कफन हटाते दिख रहे एक व्यक्ति के अलावा कई अन्य से होगी पूछताछ
विज्ञापन
गंगा घाट
- फोटो : prayagraj
विस्तार
गंगा किनारे श्रृंग्वेरपुर घाट पर शव से कफन एवं पितांबर हटाए जाने के मामले में सफाई कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है। प्रारंभिक जांच में वायरल वीडियो में सफाई कर्मियों के ही होने की बात कही जा रही है। हालांकि वीडियो में दिख रहे एक व्यक्ति के अलावा कई अन्य लोगों से अभी पूछताछ की जानी है। ऐसे में जांच रिपोर्ट आने में कुछ दिन और लग सकते हैं।
श्रृंग्वेरपुर में शव से कफन हटाने का वीडियो वायरल हुआ था। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम और डीआईजी ने एडीएम प्रशासन एवं एसपी गंगापार की दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। जांच रिपोर्ट सौंपे जाने से पहले अफसर इस बारे में कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं।
हालांकि बताया जा रहा है कि वीडियो में कफन उठाते दिख रहे व्यक्ति से अभी पूछताछ बाकी है। इसके अलावा भी कई लोगों से पूछताछ की जानी है। यह भी कहा जा रहा है कि शव पर से कफन हटाने वाले सफाई कर्मचारी हैं। ऐसे में संबंधित विभाग के अफसरों से भी पूछताछ की जा सकती है। इसके विपरीत कमेटी में शामिल अफसरों का कहना है कि बिना निष्कर्ष पर पहुंचे इस बारे में कुछ भी कहना गलत होगा।