{"_id":"589786ee4f1c1b953fe82f82","slug":"acm-leela-married-in-the-magh-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीएम ने माघ मेले में रचाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसीएम ने माघ मेले में रचाई शादी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 06 Feb 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर नगर मजिस्ट्रेट (एसीएम) तृतीय विनय सिंह ने रविवार को माघ मेला क्षेत्र में संमग तट के निकट शादी रचाई। एसीएम की मां माघ मेले में कल्पवास कर रही हैं और उनके अचानक बीमार पड़ जाने के कारण एसीएम को मेला क्षेत्र में ही शादी करनी पड़ी। उनके विवाह समारोह में प्रशासन और पुलिस के कई अफसर परिवार संग पहुंचे।
एसीएम तृतीय विनय कुमार सिंह की मां माघ मेले में कल्पवास कर रही हैं। कुछ दिनों पहले अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। मां ने इच्छा जताई के बेटा उनकी आंखों के सामने परिणय सूत्र में बंधे। विधानसभा चुनाव के लिए फाफामऊ सीट के रिटर्निंग अफसर बनाए गए विनय कुमार सिंह चुनाव ड्यूटी में व्यस्त हैं लेकिन इस व्यस्तता के बीच उन्होंने मां की इच्छा भी पूरी की। रविवार शाम मेला क्षेत्र के अक्षवट मार्ग स्थित शिविर में एसीएम विनय कुमार सिंह परिणय सूत्र में बंध गए। उनकी विवाह जौनपुर में पहले से तय था। मां की तबीयत बिगड़ने के बाद कन्या पक्ष के लोगों को माघ मेला क्षेत्र में ही बुला लिया गया और मां की उपस्थिति में वहीं शादी कर दी गई। इससे पहले गंगा सेना के शिविर से बारात निकली। इसमें परिजनों के अतिरिक्त पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।