{"_id":"5bf30fedbdec2269b84646b3","slug":"achutananad-accused-ganagester","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्युतानंद के हत्यारोपियों पर लगेगा गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्युतानंद के हत्यारोपियों पर लगेगा गैंगस्टर
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रनेता अच्युतानंद उर्फ सुमित शुक्ला के हत्यारोपियों पर पुलिस जल्द ही गैंगस्टर की कार्रवाई करेगी। सोमवार को मुलाकात करने पहुंचे सुमित के परिजनों को यह आश्वासन एसएसपी ने दिया। साथ ही फरार चल रहे तीन मददगारों पर भी कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।
25 हजार के इनामी सुमित शुक्ला की 31 अक्तूबर की रात इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पीसीबी हॉस्टल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में नामजद सीएमपी छात्रसंघ अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी व उसके साथियों, हरिकेश, सौरभ उर्फ प्रिंस ठाकुर व भागने में मदद करने वाले प्रदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर पिछले दिनों जेल भेजा था। पुलिस ने खुलासा करते हुए दावा किया था कि पूछताछ में आशुतोष ने बताया था कि सुमित उसे सरेआम बेइज्जत करता था और इसी वजह से उसने उसकी हत्या कर दी। हालांकि पुलिस के इस खुलासे से वादी अभिमन्यू शुक्ला व अन्य परिजन संतुष्ठ नहीं थे। सोमवार को वादी के साथ ही सुमित के पिता जगदीश शुक्ला व माता के साथ ही अन्य परिजन एसएसपी से मिलने कमांड कार्यालय पहुंचे। यहां करीब आधे घंटे तक उन्होंने एसएसपी से बातचीत की। उनसे मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की।
वादी अभिमन्यु ने बताया कि इस बात की भी आशंका है कि आशुतोष के जरिए सुमित की हत्या कराई गई हो। एसएसपी से मांग की गई कि एक बार फिर से आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जाए। इस पर एसएसपी ने आश्वासन दिया कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन पर गैंगस्टर के तहत भी कार्रवाई करने की तैयारी है। हत्यारोपियेां के फरार चल रहे तीन मददगारों की भी तलाश तेज कर दी गई है। मामले में एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि सुमित के परिजन मिलने आए थे और उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग की है। हत्यारोपियेां पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
आशुतोष पर पहले से दर्ज थे तीन मुकदमे
सुमित शुक्ला हत्याकांड के मुख्य आरोपी आशुतोष पर पहले से तीन मुकदमे दर्ज थे। तीनों मुकदमों में वह वांछित भी था। हालांकि कर्नलगंज व सिविल लाइंस पुलिस की लापरवाही से वह खुलेआम घूमता रहा। इन तीन में दो मुकदमे हत्या के प्रयास जबकि एक मुकदमा हत्या का था।