फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Achievement: Quantum leap for Prayagraj airport, 18th place in the country in terms of customer satisfaction Varanasi on top in UP

उपलब्धि: प्रयागराज एयरपोर्ट की लंबी छलांग, ग्राहक संतुष्टि मामले में देश में 18वां स्थान, यूपी में वाराणसी टॉप पर

Mon, 09 May 2022 03:11 AM IST
अनुराग सक्सेना राहुल शर्मा, प्रयागराज
राहुल शर्मा, प्रयागराज Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 09 May 2022 03:11 AM IST
सार

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा प्रत्येक छह माह के दौरान ग्राहक संतुष्टि सूचकांक जारी किया जाता है। जनवरी से जून और जुलाई से दिसंबर तक घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ान वाले एयरपोर्ट के लिए यह सर्वे अलग-अलग होता है और दोनों की ही अलग सूची जारी की जाती है।

विज्ञापन
Achievement: Quantum leap for Prayagraj airport, 18th place in the country in terms of customer satisfaction Varanasi on top in UP
वाराणसी एयरपोर्ट आठवें स्थान पर ही कायम रहा

विस्तार

प्रयागराज एयरपोर्ट के नाम एक खास उपलब्धि दर्ज हो गई है। ग्राहक संतुष्टि के मामले में प्रयागराज एयरपोर्ट देश के शीर्ष 20 एयरपोर्ट में शामिल हो गया है। यहां मौजूद उपलब्ध सुविधाओं को लेकर यात्रियों से लिए गए फीडबैक के आधार पर घरेलू उड़ान वाले एयरपोर्ट की सूची में प्रयागराज को 18वीं रैंक दी गई है। इसके पूर्व प्रयागराज एयरपोर्ट की 46वीं रैंक थी।

विज्ञापन


एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा प्रत्येक छह माह के दौरान ग्राहक संतुष्टि सूचकांक जारी किया जाता है। जनवरी से जून और जुलाई से दिसंबर तक घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ान वाले एयरपोर्ट के लिए यह सर्वे अलग-अलग होता है और दोनों की ही अलग सूची जारी की जाती है। पिछले वर्ष घरेलू उड़ान की सेवा देने वाले देश के 68 एयरपोर्ट में यात्रियों का फीडबैक लिया गया। इस दौरान एयरपोर्ट पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में पूछा गया।

विज्ञापन

फीडबैक में 30 से ज्यादा पैरामीटर शामिल किए गए। इसमें एयरपोर्ट में पार्किंग सुविधा, बैगेज कोर्ट/ट्रालियों की उपलब्धता, चेक इन पंक्ति में प्रतीक्षा समय, चेक इन स्टाफ की दक्षता, सुरक्षा स्टाफ का नम्र और सहायक होना, सुरक्षा जांच के दौरान प्रतीक्षा समय, उड़ान संबंधी जानकारी स्क्रीन, टर्मिनल में चलने की दूरी, रेस्तरां एवं खान-पान सुविधाएं, शॉपिंग सुविधाएं, इंटरनेट एक्सेस-वाईफाई की सुविधा, वॉशरूम टॉयलेट की सुविधा आदि के बारे में यात्रियों का फीडबैक लिया।

जुलाई से दिसंबर 21 तक इन तमाम सुविधाओं के आधार पर लिए गए फीडबैक के आधार पर प्रयागराज एयरपोर्ट को 18वीं रैंक मिली, जबकि इसके पूर्व जनवरी से जून 21 तक हुए सर्वे में प्रयागराज 46वें पायदान पर था। एयरपोर्ट निदेशक आरआर पांडेय ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताने के साथ यात्रियों और एयरपोर्ट एवं विमानन कंपनियों के कर्मचारियों का आभार जताया है।

वाराणसी को 8वीं तो कानपुर को 50वीं रैंक 

लखनऊ छोड़कर यूपी के एयरपोर्ट की सूची में ग्राहक संतुष्टि मामले में वाराणसी एयरपोर्ट को 8वीं रैक मिली है। पिछली बार भी वाराणसी 8वें पायदान पर ही था। इसी तरह गोरखपुर भी अपनी 26 वीं रैंक बचाने में कामयाब रहा। इस सूची में आगरा को 35वीं, कानपुर को 50वीं रैंक दी गई। बरेली एयरपोर्ट से विमान संचालन शुरू हुए अभी ज्यादा वक्त नहीं हुआ है, इस वजह से वहां ग्राहक संतुष्टि सूचकांक अगले वर्ष जारी होने वाली सूची में जारी होगा। इस सूची में पहले पायदान पर दक्षिण भारत का त्रिचि एयरपोर्ट है, जबकि उसके पूर्व पहले पायदान पर गुजरात का वडोदरा एयरपोर्ट था, जिसे इस बार 29वीं रैंक मिली।

पिछले दो वित्तीय वर्ष में कहां कितने यात्रियों का हुआ आवागमन

एयरपोर्ट   यात्री संख्या 2021-22    यात्री संख्या 2020-21
लखनऊ    3303960    2441037
वाराणसी    1708220    1466718
गोरखपुर    602820    500744
प्रयागराज    441006    346861
कानपुर        175268    63131
बरेली        103667    1641
आगरा        72831        2174
हिंडन        27794        12772
नोट...घरेलू यात्रियों की ही संख्या शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed