उपलब्धि : एमएनएनआईटी के छात्र लोकेश राज को 1.18 करोड रुपए के पैकेज पर मिली नौकरी
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एमएनएनआईटी के छात्र लोकेश राज सिंधी ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। उनका चयन एक करोड़ 18 लाख रुपए के पैकेज पर किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश का प्रतिष्ठित मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद प्रयागराज ने एक अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है। संस्थान के कंप्यूटर साइंस एंड टेक्नोलॉजी ब्रांच का प्रतिभाशाली छात्र लोकेश राज सिंधी ने एक करोड़ 18 लाख रुपए सालाना के अंतरराष्ट्रीय पैकेज पर नौकरी हासिल कर संस्थान का नाम रोशन कर दिया।
प्रतिभाशाली छात्र लोकेश राज सिंधी कि इस अभूतपूर्व सफलता से संस्थान के निदेशक प्रोफेसर आर एस वर्मा ने उनकी असाधारण उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और कहा कि यह संस्थान के लिए गौरव की बात है। इससे अन्य छात्रों को प्रेरणा मिलेगी और ज्यादा से ज्यादा छात्र सफलता हासिल कर संस्थान का नाम रोशन करेंगे।
इसके बाद निदेशक प्रोफेसर आर एस वर्मा ने बताया कि संस्थान का सॉफ्टवेयर उद्योग में एक प्रतिष्ठित पुरा छात्र नेटवर्क है और यह अपने प्लेसमेंट आंकड़ों के लिए जाना जाता है जो हर साल नए मानक स्थापित करता है।