फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Achievement: Eight professors of Allahabad University are included in the top two percent of the world's scientists

उपलब्धि : विश्व के शीर्ष दो फीसद विज्ञानियों में इलाहाबाद विवि के आठ प्रोफेसर शामिल 

Wed, 03 Nov 2021 07:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 03 Nov 2021 07:37 PM IST
सार

यूएसए की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी हर साल दुनिया के शीर्ष दो फीसद विज्ञानियों की जारी करती है सूची। विश्व के सभी विश्वविद्यालयों का सर्वे कराने के बाद जारी की जाती है सूची।

विज्ञापन
Achievement: Eight professors of Allahabad University are included in the top two percent of the world's scientists
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

दीपावली पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां के आठ शिक्षकों को विश्व के शीर्ष दो फीसद विज्ञानियों की सूची में स्थान मिला है। इनके शोध सबसे ज्यादा उल्लिखित हुए हैं। शिक्षकों की इस उपलब्धि पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय शिक्षक संघ अध्यक्ष ने शुभकानाएं दी हैं।
विज्ञापन


इविवि के जिन शिक्षकों का नाम इस सूची में शामिल है, उनमें प्रोफेसर शिव मोहन प्रसाद (प्लांट बायोलाजी एंड बाटनी), प्रोफेसर बेचन शर्मा (बायोकेमेस्ट्री एंड मालीक्यूलर), प्रोफेसर अभय कुमार पांडेय (बायोकेमेस्ट्री), डॉक्टर सुधीर कुमार सिंह (इनवायरमेंटल इंजीनियरिंग), प्रोफेसर सैयद इब्राहिम रिजवी (बायोकेमेस्ट्री एंड मालीक्यूलर), प्रोफेसर देवेंद्र कुमार चौहान (प्लांट बायोलाजी एंड बाटनी), प्रोफेसर रवींद्र धर (एप्लाइड फिजिक्स) और प्रोफेसर एमसी चट्टोपाध्याय (जनरल केमेस्ट्री) हैं। यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (यूएसए) स्थित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी हर साल दुनिया के शीर्ष दो फीसद विज्ञानियों की सूची जारी करती है।
विज्ञापन


सभी विश्वविद्यालयों का सर्वे कराने के बाद यह सूची जारी की जाती है। सर्वे में यह देखा जाता है कि दुनिया के किसी विश्वविद्यालय के विज्ञानी का शोध सबसे ज्यादा उल्लेखित हो। यानी उनके शोध पत्रों के हवाले अथवा उसे आधार मानकार कितने शोध कार्य हुए या पेटेंट हुए हैं। साथ ही कितने शोध पत्र उस विज्ञानी के प्रकाशित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह शोध विश्व के लिए कितना जानकारी परक है और उससे विज्ञान जगत में कितना लाभ देने वाला है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (आटा) के अध्यक्ष प्रोफेसर राम सेवक दुबे ने इन सभी शिक्षकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यदि इसी तरह से विश्वविद्यालय के शिक्षक गुणवत्ता परक शोध करते रहेंगे तो निश्चित तौर विश्वविद्यालय को नित नई ऊचाइयों पर ले जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed