फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Achievement: 12 year old girl's spine operation lasted for 11 hours, Dr. Prakash Khaitan made a record

उपलब्धि : 12 साल की बच्ची का 11 घंटे चला रीढ़ की हड्डी का आपरेशन, डॉ. प्रकाश खेतान ने बनाया कीर्तिमान

Thu, 05 Dec 2024 06:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 05 Dec 2024 06:13 PM IST
सार

बच्ची पूरी तरह से अपंग थी और उसके पैर काम नहीं कर रहे थे। डॉ. खेतान के नेतृत्व में छह विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने 11 घंटे के कठिन मेहनत के बाद बच्ची का सफल आपरेशन किया। अब बच्ची दोनों पैर काम कर रहे हैं और वह तीन माह में सामान्य रूप से चलने फिरने लगेगी।

विज्ञापन
Achievement: 12 year old girl's spine operation lasted for 11 hours, Dr. Prakash Khaitan made a record
डॉ. प्रकाश खेतान, न्यूरो सर्जन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहर के एक निजी अस्पताल में 12 वर्षीय लड़की की रीढ़ की हड्डी के मध्य भाग (डॉर्सल कॉर्ड) से नौ इंच लंबी सिस्ट निकालकर इतिहास रचने वाले वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ.प्रकाश खेतान ने इस ऑपरेशन को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराएंगे। अति संवेदनशील ऑपरेशन 11 घंटे में पूरा हुआ था।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के धन्वंतरी सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान डॉ.प्रकाश खेतान ने दावा किया कि अभी तक मेडिकल साइंस के इतिहास में इस प्रकार का ऑपरेशन नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश के जिला सतना निवासी परी सिंह को आठ वर्ष की आयु से हाथ-पैर में कमजोरी की शिकायत थी। कुछ वर्ष बाद समस्या बढ़ती गई। इस दौरान परिजनों ने बच्ची को कई जगह दिखाया, पर कोई लाभ नहीं मिला। 12 वर्ष की आयु में उसके पैर ने काम करना बंद कर दिया।
विज्ञापन


डॉ. खेतान ने बताया कि इस प्रकार की समस्या दस लाख में से किसी एक को होती है। विदित हो कि वर्ष 2012 में ब्रेन से 296 सिस्ट निकालने पर डॉ.खेतान का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिस्ट क्या है

शरीर के ऊतकों में तरल, मवाद या गैस से भरी थैलीनुमा संरचना को सिस्ट कहते हैं। यह एक विकृत ढांचा होता है। ज्यादातर सिस्ट शरीर में बिना किसी नुकसान के रह सकती है। सिस्ट को गांठ या पुटि भी कहते हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed