{"_id":"5e3f0a488ebc3ee61568e756","slug":"acf-rfo-main-exam-to-be-start-on-23-february-allahabad-news-ald2679612130","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीएफ\/आरएफओ की मुख्य परीक्षा 23 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसीएफ/आरएफओ की मुख्य परीक्षा 23 से
विज्ञापन
ACF RFO main exam to be start on 23 February
लखनऊ के विभिन्न केंद्रों में 92 पदों पर भर्ती के लिए होगी परीक्षा
प्रयागराज। सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ)-2018 की मुख्य परीक्षा 23 फरवरी से छह मार्च तक आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शनिवार को परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया। परीक्षा लखनऊ के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की जाएगी।
एसीएफ/आरएफओ के 92 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा लखनऊ के विभिन्न केंद्रों में पहले सत्र सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 और दूसरे सत्र दोपहर दो से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। सामान्य अध्ययन को छोड़ बाकी सभी प्रश्नपत्रों की परीक्षा अवधि तीन-तीन घंटे की होगी। सामान्य अध्ययन प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा सुबह 9.30 से 11.30 बजे और सामान्य अध्ययन द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा दोपहर 2.30 से शाम 4.30 बजे तक होगी। एसीएफ/आरएफओ की प्रारंभिक परीक्षा पीसीएस-2018 की प्रारंभिक परीक्षा के साथ 28 अक्तूबर 2018 को आयोजित की गई थी। आयोग ने पिछले साल 30 मार्च को पीसीएस और एसीएफ/आरएफओ की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया था।
एसीएफ/आरएफओ की मुख्य परीक्षा के लिए 2245 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। इस दौरान जून में पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा तो करा दी गई लेकिन एसीएफ/आरएफओ की मुख्य परीक्षा का अभ्यर्थियों को इंतजार था, जिसकी तिथि शनिवार को घोषित की गई।
विज्ञापन
मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम
23 फरवरी - पहले सत्र में सामान्य अध्ययन प्रथम प्रश्नपत्र (वस्तुनिष्ठ), दूसरे सत्र में द्वितीय प्रश्नपत्र (वस्तुनिष्ठ)
24 फरवरी - पहले सत्र में सामान्य हिंदी एवं निबंध (परंपरागत)
25 फरवरी - पहले सत्र में पर्यावरण विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र, दूसरे सत्र में द्वितीय प्रश्नपत्र
26 फरवरी - पहले सत्र में वानिकी प्रथम प्रश्नपत्र, दूसरे सत्र में द्वितीय प्रश्नपत्र
27 फरवरी - पहले सत्र में कृषि विज्ञान/कृषि, इंजीनियरिंग/उद्यान विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र, दूसरे सत्र में द्वितीय प्रश्नपत्र
28 फरवरी - पहले सत्र में वनस्पति विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र, दूसरे सत्र में द्वितीय प्रश्नपत्र
29 फरवरी - पहले सत्र में प्राणि विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र, दूसरे सत्र में द्वितीय प्रश्नपत्र
एक मार्च - पहले सत्र में भौतिकी प्रथम प्रश्नपत्र, दूसरे सत्र में द्वितीय प्रश्नपत्र
दो मार्च - पहले सत्र में गणित/सांख्यिकी प्रथम प्रश्नपत्र, दूसरे सत्र में द्वितीय प्रश्नपत्र
तीन मार्च - पहले सत्र में भू विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र, दूसरे सत्र में द्वितीय प्रश्नपत्र
चार मार्च - पहले सत्र में रसायन विज्ञान/रसायन इंजीनियरिंग, दूसरे सत्र में द्वितीय प्रश्नपत्र
पांच मार्च - पहले सत्र में पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र, दूसरे सत्र में द्वितीय प्रश्नपत्र
छह मार्च - पहले सत्र में सिविल इंजीनियरिंग/यांत्रिक इंजीनियरिंग प्रथम प्रश्नपत्र, दूसरे सत्र में द्वितीय प्रश्नपत्र