फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Accused sent to jail for committing PM's meeting in Prayagraj

प्रयागराज में पीएम की सभा में हंगामा करने के आरोपी भेजे गए जेल

Sun, 01 Mar 2020 10:10 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 01 Mar 2020 10:10 PM IST
विज्ञापन
Accused sent to jail for committing PM's meeting in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj
 प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में काला कपड़ा दिखाकर हंगामा करने के आरोपी पांचों युवक रविवार को जेल भेज दिए गए। एक दिन पहले उन्हें परेड ग्राउंड स्थित कार्यक्रम स्थल से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का दावा है कि इनके पास से काले झंडे भी बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन


एक दिन पहले दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित करने पहुंचे प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान खुद को सपा से जुड़ा बताने वाले पांच युवकों ने काली टीशर्ट व जैकेट लहराई थी। साथ ही मुर्दाबाद के नारे भी लगाए थे। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेे लिया था।
विज्ञापन


इनमें सौरभ यादव निवासी कैंट, मोहित यादव निवासी मऊआइमा, जयशंकर रावत उर्फ बबलू निवासी जार्जटाउन, अभिषेक यादव निवासी अशोक नगर व अतुल सिंह निवासी कटरा शामिल थे। दोपहर बाद उनके खिलाफ दारागंज एसओ की तहरीर पर बलवा, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, धोखाधड़ी, जाली दस्तावेज तैयार करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार दोपहर पांचों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed