फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Accused of wife, hanged after being harassed by usury

पत्नी का आरोप, सूदखोर की प्रताड़ना से तंग होकर लगाई फांसी

Thu, 29 Aug 2019 11:33 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Accused of wife, hanged after being harassed by usury
एचटी लाइन के पोल पर चढ़कर फांसी लगाने से हुई युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पत्नी का आरोप है कि सूदखोर की प्रताडना से तंग आकर उसके पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। सीओ ने पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के कैथौला धोबियन टोला निवासी नंदलाल कोरी ने मंगलवार की रात गांव के समीप ही एचटी लाइन के पोल पर चढ़कर फांसी लगा जान दे दी। बुधवार को उसका शव लटकता मिला था। जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था। घटना को लेकर मृतक की पत्नी सोनी कोरी ने पुलिस को लिखकर दिया था उससे कहासुनी के दौरान नंदलाल अचानक मोबाइल फेंककर कहीं चला गया और दूसरे दिन उसका शव पोल से लटकता मिला। लेकिन गुरुवार को नंदलाल की मौत में नया मोड़ आ गया।
विज्ञापन

परिजनों के साथ मृतक की पत्नी सोनी सीओ रमेशचंद्र से मिलने पहुंची। सीओ की दी गई तहरीर कहा गया है कि मृतक नंदलाल कामापुर सरैंया के अरुण सिंह की मुर्गीफार्म पर काम करता था। उसने अरुण सिंह से साढ़े चार हजार रूपए ब्याज पर उधार लिया था। उसने मूलधन व ब्याज समेत 22 हजार रूपए अरुण को वापस भी लौटा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 27 अगस्त को अरुण उसके घर आया और नंदलाल से 25 हजार रुपये की मांग करने लगा। आए दिन वह उसके पति को प्रताड़ित करता था। तहरीर में आरोप है कि सूदखोर अरुण सिंह की प्रताडना से तंग आकर उसके पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सीओ रमेशचंद्र ने प्रभारी निरीक्षक को जांच कर कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया है। कोतवाल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। मामला सही पाए जाने पर मुकदमा लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed