फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Accused of theft of 30 lakhs arrested in Mumbai

मुंबई में 30 लाख की चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 17 Oct 2020 03:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 17 Oct 2020 03:22 PM IST
विज्ञापन
Accused of theft of 30 lakhs arrested in Mumbai
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मुंबई में करीब आठ महीने पहले आभूषण कारोबारी के घर हुई 30 लाख की चोरी के एक आरोपी को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। उसे कोतवाली थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। पूछताछ के बाद उसकेबैंक खाते को भी फ्रीज करा दिया गया जिसमें चोरी की रकम से 2.75 लाख रुपये जमा किए गए थे।
विज्ञापन


एसटीएफ एएसपी नीरज पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी इरशाद निवासी दीवानगंज पट्टी प्रतापगढ़ मूल रूप से समस्तीपुर बिहार का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि उसकेपिता पट्टी स्थित एक दुकान में काम करते थे जिनके साथ वह करीब 15 वर्र्षों से रह रहा था।
विज्ञापन


कुछ साल पहले वह अपने दोस्त भोला उर्फ सचिन जायसवाल के साथ मुंबई गया जहां इसी साल फरवरी में उसने वारदात को अंजाम दिया। यहां उसने नेहरू नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली बीना जयप्रकाश सोनी के घर से नगदी व जेवर समेत करीब 30 लाख की चोरी की थी। बताया कि घटना के बाद भोला ने उसकेखाते में रुपये डाले थे। जिसकी जानकारी पर बैंक अफसरों से संपर्क कर खाते को फ्रीज करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed