फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Accused of robbing Rs 20,000 cash and jewellery from a couple

Prayagraj News: दंपती से बीस हजार नकदी, जेवरात लूटने का आरोप

Sat, 18 Apr 2026 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 18 Apr 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Accused of robbing Rs 20,000 cash and jewellery from a couple
मऊआइमा। एक महिला ने तीन युवकों पर जानलेवा हमला बोल कर बेहोश करके बीस हजार नकदी तथा गले में पहनी सोने की लाॅकेट लूटने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम चकशेख अहमद उर्फ पूरे तोडी तेजपुर(लोहर मडैया भोला चौराहा) निवासनीय सरला देवी पत्नी मिथलेश कुमार का कहना है कि वह भैंस पालन कर दूध बेचने का कारोबार करती है। एक युवक उससे दूध लेकर बेचता था। पैसों के लेन-देन में एक हजार रुपये नहीं दिया। सरला देवी का आरोप है कि वह अपने पति मिथलेश कुमार, बहन आरती देवी के साथ घर से बीस हजार रुपये लेकर बाइक से ग्राम खोजापुर भूसा खरीदने जा रही थी। रास्ते में उक्त युवक मिला और बकाया रूपया मांगने पर उसने रूपये दिये। युवक आगे जाकर अपने साथियों के साथ पाल बस्ती के पास घात लगाकर खड़ा था। जैसे सरला देवी अपने परिजनों के साथ बाइक से पहुंची, उसने लाठी-डंडे से जानलेवा हमला किया तथा बाइक से गिरा दिया। लहुलुहान हालत में बेहोश होने के बाद आरोपियों ने बीस हजार नकदी तथा सोने की लाॅकेट छीन लिया। सरला देवी ने मऊआइमा थाना में रामू यादव, हर्ष यादव, आदर्श यादव निवासीगण दूल्हेपुर के खिलाफ जानलेवा हमला और लूट का अभियोग पंजीकृत कराया है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed