Prayagraj : बैंक की टाइनी शाखा में लूट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
फायरिंग भी की। जवाबी फायरिंग में पीछे बैठे बदमाश को गोली लगी और वह नीचे गिर गया। जबकि उसका साथी भाग निकला। घायल बदमाश की शिनाख्त शरीफ उर्फ मिस्टर पुत्र मो. मुस्तफा निवासी जेठवारा प्रतापगढ़ के रूप में हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवाबगंज के खानपुर, लालगोपालगंज में बैंक ऑफ बड़ौदा की टाइनी शाखा में लूट का एक आरोपी शनिवार को मुठभेड़ में जख्मी हो गया। उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शुक्रवार रात मिली सूचना पर शृंग्वेरपुर तिराहे से मटियारा रोड बाईपास के नीचे लिंक रोड बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे।
फायरिंग भी की। जवाबी फायरिंग में पीछे बैठे बदमाश को गोली लगी और वह नीचे गिर गया। जबकि उसका साथी भाग निकला। घायल बदमाश की शिनाख्त शरीफ उर्फ मिस्टर पुत्र मो. मुस्तफा निवासी जेठवारा प्रतापगढ़ के रूप में हुई। पूछताछ में उसने टाइनी शाखा में लूट की वारदात में संलिप्तता की बात कबूली।
दो हजार रुपये ही लूट सके थे
इंस्पेक्टर नवाबंज राकेश राय के मुताबिक घायल बदमाश ने पूछताछ में बताया कि घटना में उसके अलावा दिलनवाज उर्फ वाजिद, सोनू उर्फ सुरेश हरिजन, सुलेमान उर्फ सल्लू और राशिद भी शामिल थे। दिलनवाज व सोनू घटना के बाद सिद्धार्थनगर भाग गए थे। वहां भी उन्होंने एक लूट की वारदात की, जिसमें 30 सितंबर को सिद्धार्थनगर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसने यह भी बताया कि टाइनी शाखा से वह सिर्फ दो हजार लूट सका था। इसी दौरान सायरन बजने पर वह और उसके साथी भाग निकले।
एक फरार आरोपी की तलाश
पुलिस का कहना है कि मामले में अब एक फरार आरोपी राशिद की तलाश है। मुठभेड़ के दौरान बाइक वह ही चला रहा था और मौका पाकर फरार हो गया। सुलेमान उर्फ सल्लू एक दिन पहले ही जेल भेजा गया है।