फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Accused of maid taking hostage on wife, husband reaches High Court to get her released

मायके वालों पर पत्नी को बंधक बनाने का आरोप, छुड़ाने के लिए पति पहुंचा हाईकोर्ट

Wed, 26 May 2021 07:08 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 26 May 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
Accused of maid taking hostage on wife, husband reaches High Court to get her released
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय - फोटो : file photo

अपनी मर्जी से शादी करने वाली युवती को उसके मायके वालों द्वारा जबरन बंधक बनाए जाने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एसएसपी गौतमबुद्धनगर को याची युवती शिखा गौतम की 17जून को कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया है। इस पेशी के एवज मे कोर्ट ने याची के पति को 15हजार रुपये का बैक ड्राफ्ट जमा करने का भी निर्देश दिया है और विपक्षियों को सीजेएम के मार्फत नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


यह आदेश न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव ने  गाजियाबाद की शिखा गौतम व अजय सिरोही की बंदीप्रत्यक्षीकरण याचिका पर दिया है।

याची का कहना है कि दोनों बालिग है।अपनी मर्जी से आर्य समाज मंदिर गाजियाबाद में शादी की है और शादी का पंजीकरण करा लिया है।इसके बावजूद घर वाले शिखा को ले गए,मोबाइल फोन छीन लिया और बंधक बनाकर मारपीट रहे है। याचिका में पत्नी की अवैध निरूद्धि से छुड़ाने की मांग की गई है।याची का कहना है कि उसने दादरी थाने से शिकायत की थी किन्तु कोई सुनवाई नहीं हुई तो यह याचिका दाखिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed