{"_id":"637117de90b2f77f260ff255","slug":"accused-of-kidnapping-and-harassment-minor-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : अगवा कर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भदोही से दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : अगवा कर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भदोही से दबोचा
Sun, 13 Nov 2022 09:44 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 13 Nov 2022 09:44 PM IST
सार
मां ने आरोप लगाया कि वह मुर्तजा नाम के युवक से फोन पर बात करती थी। वह ही बहलाफुसलाकर उसे ले गया है। 12 नवंबर को पुलिस ने तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूरामुफ्ती में 15 वर्षीय बालिका को अगवा कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी आठ नवंबर को गायब हो गई। आरोप लगाया कि वह मुर्तजा नाम के युवक से फोन पर बात करती थी। वह ही बहलाफुसलाकर उसे ले गया है। 12 नवंबर को पुलिस ने तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
इसके बाद सर्विलांस से पता चला कि आरोपी भदोही में है। जिसके बाद कुछ ही घंटों बाद एक टीम ने वहां पहुंचकर छात्रा को मुक्त कराया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बयान में पीड़िता ने बताया कि उसके साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया। इस पर मुकदमे में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। पूरामुफ्ती एसओ उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट की अनुमति से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन