फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Accused of demanding goonda tax from cloth merchant

Prayagraj News: कपड़ा व्यापारी से गुंडा टैक्स मांगने का आरोप

Sat, 06 Jun 2026 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 06 Jun 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Accused of demanding goonda tax from cloth merchant
नगर पंचायत क्षेत्र के मोहल्ला मुस्तफाबाद निवासी अब्दुल मालिक पुत्र शहबानुल हक मोहल्ला में व्यापक पैमाने पर पावरलूम कारखाना है। उनका आरोप है कि वह वाहन से कच्चा धागा उतरवा कर पावरलूम कारखाने में गए तब मोहल्ले के दो बदमाश तमंचा लेकर कारखाने में घुसकर एक लाख रुपये तुरंत तथा हर माह पचास हजार रुपये घर पहुंचाने की धमकी देने लगे। पीड़ित ने कहा कि उसने किसी तरह जान बचाकर पुलिस को आपबीती बताई तथा दोनों के खिलाफ तहरीर दी। पीड़ित के अनुसार दोनों बदमाशों के खिलाफ थाना मऊआइमा में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। इस घटना पर पावरलूम बुनकर एसोसिएशन के अध्यक्ष शोएब अंसारी सहित तमाम पदाधिकारियों ने निंदा करते हुए बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed