फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Accused battery businessman jailed, daughter also filed a case

आरोपी बैट्री कारोबारी को जेल, बेटी ने भी दर्ज कराया केस

Sat, 03 Aug 2019 01:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Accused battery businessman jailed, daughter also filed a case
Accused battery businessman jailed, daughter also filed a case
बैट्री कारोबारी भेजा गया जेल, बेटी ने दर्ज कराई क्रॉस रिपोर्ट
विज्ञापन

एक दिन पहले हुआ था झगड़ा, बैट्री के पानी से किया था हमला
दूसरे पक्ष के चार लोग भी हुए नामजद, पुलिस तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। धूमनगंज के गयासुद्दीनपुर में जमीन के विवाद में एक दिन पहले हुए झगड़े के मामले में आरोपी बैट्री कारोबारी भूपति शुक्ला शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। उधर उसकी बेटी रूबी शुक्ला की ओर से भी तहरीर देकर दूसरे पक्ष के चार लोगों को नामजद करते हुए क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई गई है।

जमीन के विवाद में एक दिन पहले गयासुद्दीनपुर में जमकर बवाल हुआ था। बेनीगंज, करेली निवासी ठेकेदार अनुज प्रताप सिंह ने बैट्री का पानी, ईंट पत्थर से हमले के मामले में बैट्री कारोबारी भूपति शुक्ला समेत तीन पर नामजद व 30-40 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि हमले में छह लोग झुलसे भी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी बैट्री कारोबारी भूपति को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उधर इससे पहले उसकी बेटी रूबी शुक्ला की ओर से भी धूमनगंज थाने में तहरीर देकर क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई गई। आरोप है कि एक अगस्त को वह अपने पिता व अन्य परिजनों संग मौजूद थी तभी मुसर्रत, जानू, अब्दुल अहमद व हबीब अहमद 20-25 लोगों संग उसका घर कब्जा करने की नीयत से पहुंचे। आरोपियों ने पिता पर फायर किया जिसमें वह बाल-बाल बचे।इसके बाद भी कई राउंड फायर किए। सूचना देने पर100 नंबर पुलिस पहुंची तब परिवार की जान बच सकी। तहरीर में यह भी कहा गया है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैछ है। धूमनगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी कारोबारी को जेल भेज दिया गया है। उधर उसकी बेटी की तहरीर पर भी चार लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed