{"_id":"6956dfe1eeee06c76f0a1259","slug":"accused-arrested-for-assaulting-a-man-after-entering-a-house-allahabad-news-c-257-1-sald1006-119167-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: घर में घुसकर मारपीट का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: घर में घुसकर मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अंतर्गत चकदाउद नगर मोहल्ले में घर में घुसकर मारपीट करने तथा कट्टा लहराकर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को नैनी पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पीड़ित ने आरोपी व अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
जानकारी के अनुसार, चकदाउद नगर मोहल्ला निवासी पंचम लाल निषाद ने एफआईआर में पुलिस को बताया कि बीते 30 दिसंबर की रात को मोहल्ले का ही सोहन कुमार व दो अज्ञात लोग उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की।
आसपास के लोगों ने विरोध किया तो वह कट्टा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पीड़ित की एफआईआर पर नैनी पुलिस ने बृहस्पतिवार को रामलीला ग्राउंड के पास से सोहन कुमार को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।