फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Accusation: The woman was beaten up and taken to the post.

आरोप : महिला को पीटते हुए चौकी तक ले गया दरोगा

Thu, 06 Aug 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Accusation: The woman was beaten up and taken to the post.
आरोप : महिला को पीटते हुए चौकी तक ले गया दरोगा
विज्ञापन

- पीड़िता ने आईजी व एसपी से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। पड़ोसी से विवाद में सुलहनामा करने के बावजूद पुलिस ने एक महिला पर कहर बरपाया। आरोप है कि तिल्हापुर चौकी प्रभारी मंगलवार को महिला को पीटते हुए उसके घर से चौकी तक ले गए। दरोगा पर घर में तोड़फोड़ और लूटपाट का भी आरोप है। पीड़िता ने बुधवार को मामले की शिकायत आईजी व एसपी से की है।

सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के तिल्हापुर गांव की रत्ना देवी पत्नी स्व. प्रेमशंकर ने बताया कि 24 जुलाई को पड़ोसी से उसका विवाद हो गया था। इस मामले में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया था। पीड़िता की मानें तो स्थानीय चौकी प्रभारी ने सुलहनामा मानने से इनकार कर दिया और उससे रुपयों की मांग करने लगा। रिश्वत नहीं देने पर पीड़ित महिला के परिवारीजनों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। बताया कि मंगलवार को दरोगा ने घर के बाहर खड़ी बोलेरो में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया। पीड़ित रत्ना ने विरोध किया तो दरोगा उसे पीटते हुए चौकी तक ले गया। दरोगा पर महिला के घर में घुसकर ढाई लाख रुपया नकद और गहने लूटने का भी आरोप है। मामले में सीओ चायल सहीराम आर्य का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है। अधिकारियों से शिकायत हुई है तो जांच कराई जाएगी। जांच में आरोप सही पाए गए तो दोषी पुलिस कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed