{"_id":"629e3c3e99716241d12c48fd","slug":"accident-truck-rammed-the-students-coming-to-take-the-exam-two-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident : परीक्षा देने आ रहे छात्रों को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident : परीक्षा देने आ रहे छात्रों को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत
Mon, 06 Jun 2022 11:11 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:11 PM IST
सार
कोतवाली नगर प्रतापगढ़ का रहने वाला अर्जुन शर्मा (20) पुत्र विश्वजीत मंसूराबाद में राजीव प्रकाश महाविद्यालय में बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था। विश्वनाथ नगर का प्रतिमेश (19) और कटरा बलीपुर का नीरज मिश्र (19) भी अर्जुन के साथ पढ़ते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नवाबगंज थाना क्षेत्र के मंसूराबाद बाईपास पर सोमवार को स्नातक की परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार तीन छात्रों को ट्रक चालक ने कुचल दिया। हादसे में दो छात्रों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक चालक मौका पाकर वाहन लेकर भाग निकला। सूचना मिलते मंसूराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों ही छात्र प्रतापगढ़ के रहने वाले थे।
विज्ञापन
कोतवाली नगर प्रतापगढ़ का रहने वाला अर्जुन शर्मा (20) पुत्र विश्वजीत मंसूराबाद में राजीव प्रकाश महाविद्यालय में बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था। विश्वनाथ नगर का प्रतिमेश (19) और कटरा बलीपुर का नीरज मिश्र (19) भी अर्जुन के साथ पढ़ते थे। इन दिनों बीएससी की परीक्षाएं हो रही हैं। सोमवार की सुबह अर्जुन, प्रतिमेश और नीरज तीनों एक ही बाइक से परीक्षा देने के लिए मंसूराबाद निकले। वे जैसे ही मंसूराबाद बाईपास पर पहुंचे फाफामऊ की ओर से आ रहे ट्रक चालक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर से तीनों जमीन पर गिरे। ट्रक अर्जुन और प्रतिमेश को रौंदता हुआ चला गया। बाइक की टक्कर से नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया था। बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। जब तक लोग वहां पहुंचते ट्रक चालक गाड़ी लेकर भाग निकला था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल नीरज को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घर वालों को सूचना दी गई तो कोहराम मच गया। दोनों कुछ ही देर पहले घरों से निकले थे। उनके घरों में मां और बहनें बिलखती रहीं। नीरज के मामा प्रमोद कुमार द्विवेदी की तहरीर पर पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन