फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Accident In Prayagraj: Mother-daughter dies due to overloaded tractor collision, father's condition is critical

Accident In Prayagraj : ट्रैक्टर की टक्कर से मां-बेटी की मौत, पिता की हालत नाजुक, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

Mon, 27 Jun 2022 11:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 Jun 2022 11:54 PM IST
सार

कौंधियारा थाना क्षेत्र के अकोढा निवासी जुनैद सिद्दीकी सोमवार सुबह अपनी गर्भवती पत्नी सबा सिद्दीकी (25) व बेटी मरियम ( 7) वर्ष के साथ करमा बाजार से दवा लेने आए थे। दवा लेने के बाद वह अपनी ससुराल चंद्रभान का पूरा जा रहे थे।

विज्ञापन
Accident In Prayagraj: Mother-daughter dies due to overloaded tractor collision, father's condition is critical
मां बेटी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

घूरपुर थाना क्षेत्र के छितूपुर पेट्रोल पंप के पास सोमवार की सुबह स्कूटी सवार युवक, उसकी गर्भवती पत्नी और आठ साल की बेटी ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। हादसे में युवती और बेटी की मौत हो गई जबकि पति की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से गुस्साए लोगों ने बांदा-मिर्जापुर राजमार्ग जाम कर दिया। दो घंटे तक जाम लगा रहा। बाद में सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो भीड़ ने जाम खत्म किया। ट्रैक्टर मालिक समेत दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।  

विज्ञापन



कौंधियारा थाना क्षेत्र के अकोढ़ा गांव निवासी जुनैद सिद्दीकी (30) स्कूटी से अपनी गर्भवती पत्नी सबा  सिद्दीकी (25) और बेटी मरियम सिद्दीकी (8) के साथ के करमा बाजार दवा लेने जा रहा था। करमा छीतुपुर पेट्रोल पंप के समीप ईट से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी अनियंत्रित होकर गिरी और सबा और उसकी बेटी मरियम ट्रैक्टर के पहियों की चपेट में आ गईं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर का ड्राइवर तेज आवाज में गाना सुन रहा था। जुनैद भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। देखते ही देखते घटनास्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन

मां-बेटी का शव देखकर लोग गुस्सा हो गए और जाम लगा दिया। हालात गंभीर होते देख नैनी और करछना थाने की फोर्स भी बुलवा ली गई। पुलिस प्रशासन और ईट भट्ठे के मालिक के खिलाफ नारेबाजी होती रही। परिजन मुआवजे और ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। प्रभारी थानाध्यक्ष आईपीएस चिराग जैन और सीओ करछना राजेश यादव ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। सीओ ने आश्वासन दिया कि ड्राइवर, ट्रैक्टर मालिक और ईट भट्ठा मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

नाबालिग लड़के चलाते हैं ईट भट्ठों पर ट्रैक्टर
घूरपुर थाना के करमा पुलिस चौकी अंतर्गत दर्जनों ईट भट्ठों पर नाबालिग लड़के ट्रैक्टर चलाते नजर आते हैं। नए लड़कों की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। पिछले तीन महीनों के दौरान कई लोग सड़क हादसे में जान गंवा चुके हैं। नाबालिग जो ट्रैक्टर चलाते हैं उस पर नंबर भी नहीं रहता। इसके बाद भी सड़कों पर ट्रैक्टर फर्राटा भरता है। कोई कार्रवाई नहीं की जाती। ईट भट्ठा मालिक कम पैसों के कारण नाबालिग लड़कों से ट्रैक्टर चलवाकर लोगों की जान सांसत में डाल रहे हैं। सोमवार को चक्का जाम के समय लोगों ने यह शिकायत पुलिस से की। 

विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव
ट्रेन की टक्कर से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन कोई शिनाख्त नहीं कर पाया। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। सोमवार को दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक स्थित बेला अहिरान गांव के सामने ट्रेन की चपेट में आने एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। इंस्पेक्टर मांडा अरुण कुमार ने बताया युवक लाल रंग की टी शर्ट व काले रंग की पैंट पहने था।

सड़क हादसे में पिता की मौत,  बेटे की हालत गंभीर
सोरांव इलाके में नहर ददौली लकड़मंडी तिराहे के निकट प्रयागराज प्रतापगढ़ हाईवे पर सोमवार को कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। सुल्तानपुर जनपद के थाना कोतवाली देहात के अभिया खुर्द गांव के रहने वाले रमेश दुबे (42) बेटे विवेश दुबे (25) के साथ  मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे। वह नहर ददौली के निकट लकड़मंडी तिराहे के निकट सेे प्रयागराज प्रतापगढ़ हाईवे पर पहुंचे ही थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार एक कार ने रमेश दुबे की मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। पीछे बैठे रमेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि विवेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर वालों को सूचना मिली तो वे अस्पताल पहुंचे। 

हादसे में बच्ची की मौत, चार घायल
थरवई के भिदिउरा गांव के पास बाइक डिवाइडर से टकराई तो चार साल की बच्ची के सिर में गंभीर चोट लग गईं। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। युवक अपनी पत्नी और तीन बच्चों को बाइक पर बिठाकर ले जा रहा था, तभी हादसा हो गया। दंपति और उसके दो अन्य बच्चे भी घायल हो गए। सोरांव क्षेत्र के अकारीपुर गांव का गोरे लाल (25) अपनी पत्नी सितारा देवी (23), संजय (6), काजल (4) और अनन्या (2) को बाइक से एक रिश्तेदार के यहां लेकर गया था। सोमवार को पांचों लोग बाइक से लौट रहे थे। थरवई क्षेत्र के भिदिउरा गांव के सामने बाइक का संतुलन बिगड गया और बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में गोरे लाल समेत सभी लोग घायल हो गए। आस पास के लोगं ने एंबुलेंस को फोन कर उन्हें अस्पताल भेजा लेकिन काजल के सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed