फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Accident in Prayagraj: Five people including two teenagers died in road accidents, creating chaos

Accident in Prayagraj : सड़क हादसों में दो किशोरों समेत पांच लोगों की मौत, मचा रहा कोहराम

Thu, 19 May 2022 07:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 19 May 2022 07:58 PM IST
सार

किशोरों को रौंदने के बाद कार चालक मौके से गाड़ी समेत फरार हो गया। हादसे के कारण मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। घटना की सूचना मिलने पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों किशोरों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। युवक के मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा रहा। 

विज्ञापन
Accident in Prayagraj: Five people including two teenagers died in road accidents, creating chaos
prayagraj news : accident in prayagraj - फोटो : prayagraj

विस्तार

जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो किशोरों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा रहा। दिन भर पोस्टमार्टम हाउस पर भीड़ जमा रही। सरायइनायत थाना क्षेत्र के प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर स्थित जुनैदपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की दोपहर बेकाबू कार की चपेट में आने से बाइक सवाद दो किशोरों की मौत हो गई।

विज्ञापन


 

सरायइनायत थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी विशाल पाल (17) पुत्र राजेश पाल निवासी देवरिया गांव थाना सरायइनायत तथा अंकित भारतीया (16) पुत्र लालमणि भारतीया निवासी मुस्ताफाबद गांव हनुमानगंज में एक कैटरिंग में वेटर का कार्य करते थे। विशाल दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था, जबकि अंकित दो भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर पर था। ब़ृहस्पतिवार की दोपहर तकरीबन तीन बजे दोनों थरवई जाने के लिए बइक से निकले थे।

विज्ञापन

 

 

अभी दोनों बाइक से सरायइनायत थाना क्षेत्र के जुनैदपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि एक दूसरी बाइक से टकराकर सड़क पर गिर पड़े। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने दोनों किशोरों को कुचल दिया। हादसे में विशाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अंकित ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे के कारण हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

हादसे के बाद कार चालक मौके से कार समेत फरार हो गया। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने इलाकाई पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची और दोनों किशोरों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। दोनों किशोरों के मौत की खबर उनके घर पहुंची तो कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते पहले मौके पर और बाद में चीरघर पहुंचे। हादसे के कारण प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर काफी देर तक जाम जैसे हालात बने रहे।

दो बाइकों में आमने सामने टक्कर, एक की मौत
बीती रात सोरांव थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आपस में भिड़ंत के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई, दूसरा घायल हो गया। मृतक के बेटे ने सोरांव थाने में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया। थाना क्षेत्र के बरामऊ गांव का रहने वाला द्वारिका प्रसाद 45 वर्ष पुत्र रामसुंदर गुरुवार बीती रात बाइक से खनीनार देवरिया गांव से लौट रहा था।


लौटते समय सामने से आ रही बाइक बाइक सेट जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे मौके पर ही द्वारिका प्रसाद (45) वर्ष की मौत हो गई, जबकि बेडी़पुर पुरुषोत्तमपुर गांव का रहने वाला बाइक सवार रामप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की सूचना मिलती घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घायल को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले को लेकर मृतक के बेटे संजय कुमार ने तहरीर देते हुए रामप्रकाश के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

मेजा में दो बाइकें आपस में टकराईं, चिकित्सक के बेटे की हुई मौत

मेजा-मेजारोड मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर में तेंदुआ कला गांव के सामने दो बाइकें आपस में टकरा गईं। जिसमें चिकित्सक के बेटे की मौत हो गई। दूसरा युवक घायल हो गया, जिसे घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची मेजा पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया। हादसे से घर में कोहराम मचा हुआ है।


 

लोटाढ़ के गुरूदत्तकापूरा मुहल्ले के डॉ. औंकार नाथ ओझा मेजारोड के पटेल नगर चौराहे पर ओम क्लीनिक चलाते हैं। उनके तीन बेटों में सबसे बड़ा बेटा तत्सत ओझा (36) क्लीनिक पर ही पिता के सहयोग में रहता था। बृहस्पतिवार दोपहर में वह किसी काम से बाइक से मेजा जा रहा था। जैसे ही वह तेंदुआ गांव के सामने पहुंचा वैसे ही सामने से आ रही दूसरी बाइक अनियंत्रित होकर उसे टक्कर मार दी। जिससे तत्सत ओझा के सर में गंभीर चोट आ गई और उसकी मौके ही मौत हो गई।


दूसरी बाइक पर सवार शाकिब अली (20) पुत्र निजामुद्दीन निवासी मिर्जापुर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बताया जाता है शाकिब अली के साथ एक और युवक था। जो बाल-बाल बच गया। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

मुट्ठीगंज से पल्लेदारी कर पैदल घर लौट रहे युवक को नैनी थाना क्षेत्र के डांडी तिराहे के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। वहीं सूचना पाकर उसके परिजन भी रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंच गए।


नैनी के मोहब्बतगंज सनई का पुरवा निवासी राजू पटेल (28) पुत्र स्व. राम सरन पटेल मुट्ठीगंज बाजार में पल्लेदारी करता है। बुधवार आधी रात के बाद वह पल्लेदारी कर वहां से पैदल ही अपने घर आ रहा था। वह फौव्वारा चौराहे से डांडी तिराहे के पास पहुंचा ही था कि किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed