{"_id":"5875384c4f1c1b922bba7e9f","slug":"accident-in-dhoomanganj-thana-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंडेरा में रोडवेज बस ने ली छात्रा की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंडेरा में रोडवेज बस ने ली छात्रा की जान
इलाहाबाद, ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड पर मुंडेरा मंडी गेट के सामने मंगलवार दोपहर रोडवेज बस ने भरवारी के एक कॉलेज में एलएलबी की परीक्षा देने के बाद अधिवक्ता पति के साथ बाइक पर शहर में घर लौट रही जरीना बेगम (32) को कुचल दिया। उसकी मौत के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पथराव किया तो ड्राइवर बस लेकर भागा और धूमनगंज थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने ड्राइवर को हवालात में डालकर बस सीज कर दिया।
शहर में निरंजन सिनेमाघर के पास बड़ा ताजिया मुहल्ले में रहने वाले जियाउद्दीन हाईकोर्ट में वकालत करते हैं। उनका ब्याह छह साल पहले शाहगंज में यासीन गली निवासी जरीना के साथ हुआ था। उनकी एक बेटी है। चार साल की जुनैरा। जरीना ने भरवारी स्थित भवन मेहता कॉलेज में एलएलबी में दाखिला लिया था। प्रथम वर्ष की परीक्षा देने की खातिर मंगलवार को वह पति जियाउद्दीन के साथ भरवारी गई थी। दोपहर करीब दो बजे परीक्षा के बाद जरीना के साथ बाइक पर जियाउद्दीन घर लौट रहे थे। मुंडेरा मंडी गेट नंबर एक के सामने पीछे से फतेहपुर डिपो की रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मारी। जरीना सड़क पर गिरी तो बस का पहिया उसके सिर से गुजर गया। जरीना की मौत होती देख आसपास मौजूद लोगों ने बस पर पथराव कर दिया। खतरा भांपकर ड्राइवर वहां से बस लेकर भागा।