{"_id":"58b087cd4f1c1b0511b24804","slug":"accident-in-daraganj-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्फी लेने में गई युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्फी लेने में गई युवक की जान
इलाहाबाद, ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ाघ मेला परेड मैदान में गुरुवार रात सेल्फी लेने के चक्कर में युवक की जान चली गई। युवक बड़े झूले पर बैठा था और बगल बैठे लोगों के मना करने के बावजूद खड़ा हुआ तो संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद लोग उसे लेकर अस्पताल भागे। एसआरएन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनहोनी की खबर पाकर पहुंचे घरवालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। दारागंज पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
शाहगंज में निवासी इरफान का होटल है। तीन बेटों और बेटियों में रेहान (22) तीसरे नंबर का था। वह माघ मेला क्षेत्र में एक ठेकेदार के साथ काम करता था। गुरुवार रात वह परेड मैदान में लगे झूले पर दोस्तों के बैठा था। झूला ऊपर जाने पर वह खड़ा होकर सेल्फी लेने लगा। इस चक्कर में उसका संतुलन बिगड़ा और लगभग चालीस फीट नीचे आ गिरा। हादसे के बाद परेड मैदान में खलबली मच गई। मौके पर भीड़ जुट गई। आनन-फानन में लोग उसे लेकर एसआरएन अस्पताल भागे। एसआरएन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनहोनी की खबर पाकर घरवाले रोते कलपते पहुंचे। घरवालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव घरवालों को सौंप दिया। संगम चौकी प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि सेल्फी लेने के चक्कर में हादसा हुआ। घरवाले पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे।