फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   accident has been made a case of culpable homicide, two COs will be investigated

प्रयागराज : हादसे को बना दिया गैर इरादतन हत्या का मामला, दो सीओ की होगी जांच

Fri, 08 Apr 2022 05:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 Apr 2022 05:04 AM IST
सार

मामला 20 दिसंबर 2020 का है। पूरेडीह निवासी श्रीराम की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। 10 दिन बाद उसकी पत्नी अनीता ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही अतुल पांडेय पर केस दर्ज कराया।

विज्ञापन
accident has been made a case of culpable homicide, two COs will be investigated
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गवाह को फर्जी तरीके से जेल भेजे जाने के केस के बाद हंडिया में एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है। सरायममरेज में सड़क हादसे के मामले को विवेचना के दौरान गैर इरादतन हत्या में तब्दील कर दिया गया। आरोपी बनाए गए पक्ष ने शिकायत की तो अफसरों ने जांच कराई, जिसमें इस खेल का खुलासा हुआ। मामले में तत्कालीन व वर्तमान सीओ हंडिया के खिलाफ जांच कराने का निर्णय लिया गया है। जबकि सीओ कार्यालय में तैनात दीवान को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन




मामला 20 दिसंबर 2020 का है। पूरेडीह निवासी श्रीराम की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। 10 दिन बाद उसकी पत्नी अनीता ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही अतुल पांडेय पर केस दर्ज कराया। आरोप लगाया कि उसका पति मजदूरी करने अतुल के घर गया था। जहां सामान लाने के बहाने उसे जबरन गाड़ी पर ले जाकर रास्ते में उसे अधमरा कर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन




अस्पताल ले जाने पर पता चला कि उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई है। बाद में फरवरी 2021 में उसकी मौत हो गई। मुकदमे में एससी एसटी एक्ट की धारा भी लगी थी, ऐसे में विवेचना तत्कालीन सीओ हंडिया को मिली। इसके बाद विवेचना के दौरान मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

साहब, फर्जी फंसाया जा रहा है
इस मामले में आरोपी पक्ष की ओर से उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई गई। बताया गया कि श्रीराम की मौत सड़क हादसे में हुई और उसे फर्जी फंसाया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि मामले की जांच कराई गई तो कई चौंकाने वाली बात सामने आई। पता चला कि मौका मुआयना किए बिना ही मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई गई। इस खेल में सीओ कार्यालय में तैनात दीवान संजय की भी संलिप्तता से संबंधित शिकायतें अफसरों के पास पहुंचीं। जिसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया। साथ ही तत्कालीन व वर्तमान सीओ हंडिया भीम कुमार गौतम की जांच शुरू कराने का निर्णय लिया गया है।



प्रकरण बेहद गंभीर है। तत्कालीन व वर्तमान सीओ हंडिया के खिलाफ जांच के लिए एसपी गंगापार से रिपोर्ट मांगी गई है। मामले में जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। - अजय कुमार, एसएसपी



नारीबारी में भी हुआ था प्रयास
सूत्रों का कहना है कि विवेचना में सांप को रस्सी और रस्सी को सांप बनाने का पुलिस का खेल नया नहीं है। कुछ समय पहले नारीबारी में भी सड़क हादसे को गैरइरादतन हत्या में तब्दील करने का खेल शुरू हुआ था। लेकिन खेल पूरा होता, इससे पहले ही मामले की भनक एक अफसर को लग गई। विभाग में यह मामला कई दिनों तक चर्चा का विषय बना रहा। इससे पहले हंडिया में गवाह को फर्जी तरीके से दुष्कर्म के मामले में जेल भेजने का मामला सामने आ चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed