फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   absconding IPS Manilal Patidar included in the list of most wanted, search continues

मोस्ट वांटेड की लिस्ट में शामिल हुए फरार आईपीएस मणिलाल पाटीदार, तलाश जारी

Fri, 04 Jun 2021 11:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Jun 2021 11:30 PM IST
सार

  • मोस्ट वांटेड की लिस्ट में शामिल हुए आईपीएस, तलाश जारी
  • एडीजी जोन की संस्तुति पर आदेश जारी, पांच टीमें लगी तलाश में

विज्ञापन
absconding IPS Manilal Patidar included in the list of most wanted, search continues
इंद्रकांत त्रिपाठी (मृतक कारोबारी) आईपीएस मणिलाल पाटीदार - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा के पूर्व एसपी और फरार आईपीएस मणिलाल पाटीदार अब जोन के मोस्ट वांटेड की सूची में शामिल हो गए। एडीजी प्रयागराज जोन की संस्तुति पर शुक्रवार को शासन की ओर से पाटीदार पर एक लाख का इनाम घोषित किए जाने से संबंधित आदेश जारी कर दिया गया। उनकी तलाश में जोन की जोन की तीन समेत पांच टीमें लगी हैं जिनमें एसटीएफ की भी दो टीमें शामिल हैं। 

विज्ञापन


बात प्रयागराज जोन की करें तो पाटीदार से पहलेे यहां एक लाख या इससे ज्यादा के इनामियों में तीन ही नाम शामिल थे। इनमें चित्रकूट का कुख्यात दस्यु गौरी यादव उर्फउदयभान यादव के अलावा प्रतापगढ़ जनपद के सभापति यादव व सुभाष यादव निवासी आसपुर देवसरा शामिल हैं। सभापति व सुभाष पर 1.5 लाख का इनाम घोषित है। जोन का एक और बड़ा इनामी माफिया अतीक अहमद का बेटा उमर है जिस पर एक लाख का इनाम घोषित है। अब इस मोस्ट वांटेड की सूची में पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार का भी नाम जुड़ गया है।

विज्ञापन

absconding IPS Manilal Patidar included in the list of most wanted, search continues
सिर पर इनाम रखने का तरीका - फोटो : iStock

एडीजी जोन प्रयागराज प्रेमप्रकाश ने बताया कि पूर्व एसपी पर दर्ज मामले की जांच कर रही एसआईटी के विवेचक आशुतोष मिश्र की ओर से पत्र लिखकर इनाम बढ़ाए जाने का अनुरोध किया गया था। संबंधित अधिकारियों की ओर से संस्तुति किए जाने के बाद उन्होंने इनामी राशि एक लाख रुपये किए जाने की संस्तुति की थी। जिस पर शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया गया। उधर एसआईटी के विवेचक व प्रयागराज के एसपी क्राइम आशुतोष मिश्र ने बताया कि एसटीएफ की दो टीमों के साथ कुल पांच टीमें फरार आईपीएस की तलाश में लगी हैं। यह टीमें राजस्थाना के डूंगरपुर जनपद के सरौंदा थाना सगवाड़ा स्थित उनके मूल निवास के अलावा हर संभावित ठिकानों पर तलाश में लगी हैं। 

गौरतलब है कि महोबा के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की वीडियो वायरल के बाद हुई संदिग्ध मौत की घटना से तत्कालीन एसपी पाटीदार विवादों में आ गए थे। मृतक के परिवारीजनों ने एसपी पर हत्या कराने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। हालांकि एसआईटी की जांच में मणिलाल को भ्रष्टाचार में लिप्त होने और इंद्रकांत को आत्महत्या के लिए मजबूर किए जाने का दोषी बताया गया। फिलहाल निलंबित होने और मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही वह फरार हैं। वह वर्ष 2014 बैच के आईपीएस हैं।

absconding IPS Manilal Patidar included in the list of most wanted, search continues
मणिलाल पाटीदार आईपीएस - फोटो : amar ujala

संदिग्ध परिस्थितियों में लगी थी गोली

दरअसल, क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी को पिछले साल आठ सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगी थी। करीब पांच दिन तक कानपुर के एक अस्पताल में इलाज के बाद उनकी 13 सितंबर को मौत हो गई। इससे पूर्व सात सितंबर को इंद्रकांत ने एक वीडियो जारी कर पाटीदार पर संगीन आरोप लगाते हुए खुद की हत्या की आशंका जताई थी। आरोप लगाया था कि पाटीदार ने कारोबार करने के लिए छह लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। न देने पर हत्या कराने या जेल भेजने की धमकी दी थी। इंद्रकांत की मौत के बाद उनके भाई रविकांत ने महोबा के पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार, कबरई थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर देवेंद्र व कांस्टेबल अरुण और दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed