{"_id":"5f8706c9bc02b20b142e26d2","slug":"absconding-accused-attacked-man-behind-the-house-sub-inspector-and-two-constable-suspended-in-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस तैनाती के बीच फरार आरोपी ने घर के पीछे युवक पर हमला कर किया लहूलुहान, उपनिरीक्षक व दो सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस तैनाती के बीच फरार आरोपी ने घर के पीछे युवक पर हमला कर किया लहूलुहान, उपनिरीक्षक व दो सिपाही निलंबित
Thu, 15 Oct 2020 10:46 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 15 Oct 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम रौंड़ा में बुजुर्ग को पेशाब पिलाने के प्रयास के बाद मारपीट व अनुसूचित जाति उत्पीड़न के मामले में फरार चल रहे आरोपी ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। पीड़ित के घर पुलिस की तैनाती के बीच ही युवक को घर के पीछे पकड़कर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
उक्त मामले में कोतवाली पुलिस ने घायल के भाई की तहरीर के आधार पर मारपीट व अनुसूचित जाति उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस तैनाती के बावजूद फरार आरोपी द्वारा हमला करने के मामले में पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने लापरवाही मानते हुए उप निरीक्षक व तैनात दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन