{"_id":"5cc8a728bdec22077d5bd713","slug":"abc-fire-city-facing-more-problem-in-daily-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीसी में आग लगी, पुराने शहर में बिन बिजली हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीसी में आग लगी, पुराने शहर में बिन बिजली हाहाकार
Wed, 01 May 2019 01:21 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 01 May 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एबीसी केबल में आग लगने से मंगलवार को पुराने शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति चरमरा गई। दिन भर बिजली के बिना चिलचिलाती गर्मी में लोग पसीना पोछते रहे। बच्चों को स्कूल और कामकाजी लोगों को दफ्तर जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिन भर की मशक्कत के बाद कुछ स्थानों पर फाल्ट दुरुस्त होने से राहत मिली, लेकिन गऊघाट, शंकरलाल भार्गव मार्ग के इलाकों में आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी। करेली और करेलाबाग,अकबरपुर और चकिया क्षेत्रों में 34 घंटे बाद शाम को बिजली आ सकी।
विज्ञापन
भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई है। मंगलवार की सुबह निरंजन सिनेमा के पास एबीसी केबल में आग लग गई। इससे कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई। जानकारी मिलने के बाद एक्सईएन एलपी चक्रवेदी के निर्देशन में एसडीओ-जेई ने घंटों पसीना बहाया। इसके बाद फाल्ट की मरम्मत कराई जा सकी। इसी तरह रामबाग नगरीय विद्युत वितरण खंड में शंकरलाल भार्गव मार्ग पर भी एबीसी में आग लग गई। इससे गऊघाट, शंकर लाल भार्गव मार्ग, कीडगंज समेत कई इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। देर रात तक मशक्कत की जाती रही, लेकिन फाल्ट की मरम्मत नहीं हो सकी।
विज्ञापन
एसडीओ नितिन बरनवाल ने बताया कि एबीसी में बार-बार स्पार्किंग होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।उधर, झलवा-करेली मेन लाइन का फाल्ट मंगलवार को भी दिन भर बना रहा। इससे तीन दर्जन से अधिक मोहल्लों में दिन भर बिजली के बिना पानी का भी संकट बना रहा।एक्सईएन महेंद्र प्रसाद के अलावा कांस्ट्रक्शन और वितरण दोनों डिवीजनों के अभियंता दिन भर जूझते रहे। शाम चार बजे फाल्ट मिलने के बाद आपूर्ति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन