फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   AAP workers protested, accused of scam in Jaljeevan Mission scheme

आप कार्यकर्ताओं ने मटका फोड़ किया प्रदर्शन, जलजीवन मिशन योजना में घोटाले का आरोप

Wed, 25 Aug 2021 07:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 25 Aug 2021 07:06 PM IST
सार

उन्होंने बताया कि मंत्री एवं उनके अधिकारियों नेपहले से ही ब्लैक लिस्टेड कंपनी रश्मि मैटेलिक्स से मटेरियल अधिक दामों में लिए गए। कंपनी द्वारा घटिया स्तर के पाइप बनाने का पुराना इतिहास रहा है।

विज्ञापन
AAP workers protested, accused of scam in Jaljeevan Mission scheme
Prayagraj News : जलजीवन मिशन योजना में घोटाले के विरोध में मटका फोड़ प्रदर्शन करते आम आदमी के कार्यकर्ता। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं ने जल जीवन मिशन योजना में हजारों करोड़ घोटाले का आरोप लगाकर बुधवार को मटका फोड़ विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। पत्थर गिरजाघर के पास जिलाध्यक्ष डॉ. अल्ताफ अहमद की अगुवाई में जुटे आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह एवं विभाग से जुड़े अन्य अधिकारियों के द्वारा लगभग हजारों करोड़ रुपये का घोटाला जल जीवन मिशन योजना में किया गया है। मंत्री का यह घोटाला उनकी पार्टी के सांसद संजय सिंह के द्वारा खुलासा किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंत्री एवं उनके अधिकारियों नेपहले से ही ब्लैक लिस्टेड कंपनी रश्मि मैटेलिक्स से मटेरियल अधिक दामों में लिए गए। कंपनी द्वारा घटिया स्तर के पाइप बनाने का पुराना इतिहास रहा है। उन्होंने कहा किकेंद्रीय आर्थिक सूचना ब्यूरो ने अपनी जांच में पाया था की यह कंपनी फर्जी निवेश तथा फर्जी सेल्स कंपनियां बनाने में लिप्त रही है। मध्य प्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल समेत देश के आठ राज्यों व सेना के द्वारा इस कंपनी को भ्रष्टाचार एवं खराब गुणवत्ता के कारण पहले ही ब्लैक लिस्ट किया जा चुका है। इसके बावजूद यूपी के मंत्री और अधिकारी इस कंपनी से मिलीभगत कर घटिया स्तर का माल अधिक मूल्य में खरीदा।
विज्ञापन


विवेक सिंह, अंजनी मिश्रा, सर्वेश यादव, अताउल रहमान, नितिन सिंह पटेल, रमेश चंद्र, रिशु सिंह, इंद्रेश चंद्र, पूनम सिंह, मोहम्मद नसीम, सुल्ताना हनीफ, वीरेंद्र कुशवाहा, सुभाष भारतीय, मोहम्मद अब्बासी, श्रद्धा चौरसिया, सुष्मिता राघव, सानिया मिर्जा, पीयूष शुक्ला, विशाल यादव, चक्रधारी तिवारी बड़ी संख्या में आप के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed