फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   young woman was beaten and gang-raped under the Curzon Bridge

Prayagraj News: कर्जन ब्रिज के नीचे युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, साथ में रहे दोस्त को पीटकर भगाया

Mon, 18 Aug 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 18 Aug 2025 12:30 AM IST
सार

शांतिपुरम की एक युवती ने रविवार को फाफामऊ थाने पहुंचकर सनसनीखेज आरोप लगाए। कहा कि शनिवार रात दोस्त संग घर लौटते वक्त कर्जन ब्रिज के नीचे घसीटकर जमकर पीटने के बाद दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
young woman was beaten and gang-raped under the Curzon Bridge
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

शांतिपुरम की एक युवती ने रविवार को फाफामऊ थाने पहुंचकर सनसनीखेज आरोप लगाए। कहा कि शनिवार रात दोस्त संग घर लौटते वक्त कर्जन ब्रिज के नीचे घसीटकर जमकर पीटने के बाद दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इससे पहले विरोध पर उसके दोस्त को मारपीट कर भगा दिया। सात हजार नकदी व मोबाइल भी छीन लिया। पुलिस देर रात तक जांच पड़ताल में जुटी रही।

विज्ञापन


युवती एक निजी अस्पताल में नर्स है। उसने बताया कि शनिवार रात वह दोस्त के साथ शहर घूमने गई थी। रात 8:30 बजे के करीब लौटते वक्त कर्जन ब्रिज के पास लघुशंका के लिए रुकी। इसी दौरान वहां दो युवक पहुंचे और उसे घसीटकर ले जाने लगे। विरोध करने पर उसके दोस्त को पीटकर भगा दिया। फिर उसे पुल के नीचे की ओर घसीट ले जाने के बाद कपड़े फाड़ने लगे। विरोध पर मुंह व गला दबाकर डंडे से पिटाई की। इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म किया। सात हजार रुपये व मोबाइल भी छीन लिया।

विज्ञापन

पुलिस ने मामले को बताया संदिग्ध, सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू

इसके बाद फोन कर अपने दो साथियों को बुलाया जिनमें से एक उसे बाइक से नवजीवन अस्पताल के पास छोड़कर भाग निकला। रास्ते में धमकी दी कि अगर मुंह खोला तो उसे जान से मार देंगे। प्रकरण में देर रात तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी। फाफामऊ थानाध्यक्ष अश्वनी सिंह ने युवती के आरोपों को फर्जी बताया। यह भी कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

युवती जो घटनास्थल बता रही है, वहां तक आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उसे मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। उसने यह भी बताया है कि घटना के बाद आरोपी युवकों के एक दोस्त ने ही उसे ले जाकर छोड़ा। फिलहाल जांच पड़ताल कराई जा रही है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - कुलदीप सिंह गुनावत, डीसीपी गंगानगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed