फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A young man who went to take bath in Yamuna river drowned, divers kept searching till late evening.

Kaushambi : यमुना नदी में नहाने गया युवक डूबा, देरशाम तक खोजबीन में जुटे रहे गोताखोर

Sat, 03 Aug 2024 06:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 Aug 2024 06:28 PM IST
सार

पिपरी कोतवाली के जवई गांव निवासी भैयालाल पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक हैं। इन दिनों उनकी तैनाती लखनऊ शहर में है। भैयालाल के बड़े बेटे शिवाकांत ने बताया कि शनिवार सुबह उसका छोटा भाई रविकांत (23) पड़ोसी रामलौटन के बेटे ननका के साथ पिपरहटा गांव के समीप यमुना नदी में नहाने गया था।

विज्ञापन
A young man who went to take bath in Yamuna river drowned, divers kept searching till late evening.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरायअकिल कोतवाली के पिपरहटा गांव के समीप शनिवार सुबह यमुना नदी में नहाने गया युवक पैर फिसलने से गहरे पानी में समा गया। उसके साथ रहे युवकों ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी होने पर युवक के घरवाले भी मौके पर पहुंचे। काफी खोजबीन के बाद भी देर शाम तक युवक का पता नहीं चला। पुलिस और दमकलकर्मी स्थानीय मल्लाहों के साथ देर शाम तक उसकी तलाश करते रहे।

विज्ञापन

पिपरी कोतवाली के जवई गांव निवासी भैयालाल पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक हैं। इन दिनों उनकी तैनाती लखनऊ शहर में है। भैयालाल के बड़े बेटे शिवाकांत ने बताया कि शनिवार सुबह उसका छोटा भाई रविकांत (23) पड़ोसी रामलौटन के बेटे ननका के साथ पिपरहटा गांव के समीप यमुना नदी में नहाने गया था।

विज्ञापन

नहाते समय अचानक पैर फिसलने से रविकांत गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। रविकांत को डूबता देख ननका घबरा गया और उसने भागते हुए गांव पहुंच कर शोर मचाया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर जुटे लोग जाल आदि डालकर रविकांत की तलाश करते रहे लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से पीड़ित परिवार का रो-रोकर हाल-बेहाल है। इंस्पेक्टर विनीत कुमार सिंह का कहना है कि नदी में डूबे युवक की तलाश के लिए दमकल सहित स्थानीय नाविकों से मदद ली गई लेकिन कामयाबी नहीं मिली। अब तलाशी अभियान के लिए लखनऊ से एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया है।

मछली पकड़ने वालों ने की होती मदद तो बच जाता रविकांत

पिपरहटा गांव में यमुना नदी में नहाने गए जवई गांव के ननका ने बताया कि वह और उसका साथी रविकांत जब घाट पर नहाने पहुंचे तो वहां तीन चार युवक किनारे पर मछलियां पकड़ रहे थे। अचानक जब रविकांत गहरे पानी में डूबने लगा तो सबसे पहले उसने घाट पर मछली पकड़ रहे युवकों से बचाने के लिए मदद मांगी लेकिन, युवक मदद करने के बजाय अपनी साइकिल उठाकर वहां से चले गए। जब उसे कुछ नहीं सूझा तो उसने चीखते चिल्लाते पिपरहटा गांव के लोगों से साथी रविकांत को बचाने की गुहार लगाई।

पानी में डूबने के बाद दो घंटे में शुरू की गई तलाश

नदी में डूबे रविकांत के साथ नहाने गए ननका ने बताया कि घटना सुबह करीब नौ बजे की है। रवि के पानी में डूबने के बाद वह मदद मांगने के लिए भागता हुआ सबसे पहले पिपरहटा गांव पहुंचा। वहां से कुछ ग्रामीण मौके पर आधे घंटे में आ भी गए। लेकिन नदी का जलस्तर बढ़ा होने और तेज बहाव के कारण पानी में उतरने की किसी की हिम्मत नहीं हुई। सूचना के बाद घरवालों को पहुंचने में भी समय लगा। करीब 10:30 बजे वह घाट पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना के आधे घंटे बाद 11 बजे पुलिस पहुंची तब उन्होंने स्थानीय नाविकों से मदद की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed