{"_id":"685c45eb1d88ea32a1036127","slug":"a-young-man-who-went-down-the-well-to-save-a-calf-died-after-getting-stuck-in-the-swamp-allahabad-news-c-407-1-nan1011-4097-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बछिया को बचाने कुएं में उतरे युवक की दलदल में फंसकर माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बछिया को बचाने कुएं में उतरे युवक की दलदल में फंसकर माैत
विज्ञापन
लालगोपालगंज। क्षेत्र के अंधियारी गांव में कुएं में गिरी बछिया को बचाने उतरे बाइक मैकेनिक की दलदल में फंसकर माैत हो गई। ग्रामीणों ने बछिया और युवक को करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद कुएं से बाहर निकाला। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने स्वरूप रानी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। देर रात डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंधियारी गांव निवासी देवी चरन उर्फ फुन्नन (30) पुत्र इंदेमल दो बहन तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह बाइक मैकेनिक का काम करता था। बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे देवी चरन विश्वकर्मा गाय का दूध निकालने के लिए कुएं के पास गया था। उसने बछिया को जैसे ही खोला वह उछलकर कुएं में जा गिरी। बछिया को कुएं से निकालने के लिए कुछ लोग मौके पर जमा हो गए।
देवी चरन ने दिलेरी दिखाते हुए रस्सी के सहारे कुएं में उतरने का फैसला किया। बछिया को एक बड़े टोकरे में डालकर बाहर निकाला जा रहा था, तभी रस्सी टूट गई और देवी चरन भी कुएं के अंदर गिर गया। कुएं में दलदल होने के कारण वह फंस गया। कई लोग कुएं में उतरे तो देवी चरन दलदल में गहरे धंस चुके थे।
विज्ञापन
काफी मशक्कत के बाद उन्हें अचेत अवस्था में बाहर निकाला जा सका। परिजन युवक को अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने स्वरूप रानी चिकित्सालय रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी विपिन कुमार पाल ने बताया कि युवक को कुएं से बाहर निकाला गया। एसआरएन में उसे मृत घोषित कर दिया गया है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।