फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A young man who harassed women by calling them was caught and beaten.

Prayagraj News: महिलाओं को फोन कर परेशान करने वाले युवक को पकड़कर पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
A young man who harassed women by calling them was caught and beaten.
थाना क्षेत्र के एक गांव में महिलाओं से छेड़छाड़ और अभद्रता करने वाले युवक को लोगों ने पकड़कर पेड़ से बांध दिया और जमकर पिटाई की। आरोप है कि युवक कई दिनों से गांव की महिलाओं को फर्जी नंबरों से फोन कर अश्लील बातें कर परेशान कर रहा था। महिलाओं ने बताया कि युवक अश्लील वीडियो भी भेजता था।
विज्ञापन

एक महिला ने कहा कि युवक घरवालों के बारे में भी पूछताछ करता था। परेशान महिलाओं ने इस बात की जानकारी गांव की अन्य महिलाओं को दी। जिसके बाद एक महिला ने उसे मिलने के बहाने से बुलाया। इसी दौरान आसपास मौजूद गांववालों ने उसे घेरकर पेड़ से बांध दिया और जमकर पिटाई की।
विज्ञापन


घंटों तक चली पंचायत के बाद ग्रामीणों ने युवक के घरवालों को बुलाया। परिजनों के आने और समझौते के बाद युवक को छोड़ा गया। हालांकि, पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed