{"_id":"68682a5f7138fe17b603ba6d","slug":"a-young-man-was-stabbed-to-death-in-broad-daylight-allahabad-news-c-3-hld1039-662356-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: युवक की दिनदहाड़े चाकू गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: युवक की दिनदहाड़े चाकू गोदकर हत्या
विज्ञापन
डांडी में फौव्वारा चौराहे पर शुक्रवार दोपहर सनसनीखेज वारदात हुई। यहां शेबू उर्फ अरसद अली (36) की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। आक्रोशित परिजनों ने शव रखकर प्रयागराज-रीवा हाईवे जाम कर दिया। एक आरोपी की गिरफ्तारी और कार्रवाई के आश्वासन पर करीब दो घंटे बाद परिजन शांत हुए। परिजनों ने घटना की वजह पैसों के लेनदेन के विवाद में अंजाम देने की बात बताई है।
शेबू मड़ौका मोहब्बतगंज बल्दी का पुरा का रहने वाला था। वह धनुहा निवासी मनोज तिवारी की कार चलता था। भाई अफसर अली ने बताया कि दोपहर में वह रोज खाना खाने घर आता था। शुक्रवार दोपहर में भी वह घर आ रहा था तभी फौव्वारा चौराहे पर कुछ लोगों ने रोककर उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसके गले, सीने और हाथ पर कई वार किए।
इस दौरान वह खून से लथपथ होकर गिरा तो हमलावर भाग निकले। गांव के कुछ लोगों ने देखा तो घरवालों को जानकारी दी। परिवार के लोग उसे पास स्थित एक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में गांव के लोग पहुंचे और हाईवे जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव पहुंचे और परिजनों को समझाया। साथ ही बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद परिजन शांत हुए और करीब दो घंटे बाद जाम खत्म कराया जा सका।
कोट
एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी के पिता ने मृतक से कुछ पैसे लिए थे। इसी को लेकर विवाद में घटना की गई। -विवेक चंद्र यादव, डीसीपी, यमुनानगर
सुबह ही शेबू ने बेचा था अपना ई-रिक्शा
नैनी। मृतक शेबू उर्फ अरसद अली के भाई टीपू ने बताया कि वह कार चलाने के साथ ही ई-रिक्शा चलवाता था। शुक्रवार सुबह ही उसने अपना ई-रिक्शा किसी को बेचा था। घर से निकलते समय बताया था कि उसने ई-रिक्शा बेच दिया है। दोपहर को आते समय पैसा लेकर घर आएगा। परिजनों का आरोप है कि ई-रिक्शा के पैसे को लेकर ही विवाद हुआ।
मौके पर पहुंची एसओजी ने घटनास्थल के पास राजपूत ढाबा में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर कब्जे में ले लिया। हालांकि, ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद नहीं हो सकी है। उधर, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फौव्वारा चौराहे के पास कई ई-रिक्शे वाले खड़े थे। इन्हीं में से कुछ लोगों से मृतक का विवाद हुआ था। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
चार भाइयों में सबसे बड़ा था
नैनी। शेबू चार भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक के दो बेटे और एक बेटी हैं। बड़ा बेटा रहमत अली सात वर्ष, बरकत अली पांच वर्ष और बेटी आयत बानो तीन साल की है। पत्नी रसीदा आला व बच्चों समेत अन्य परिजनों का घटना के बाद रो-रोकर बुरा हाल रहा। संवाद
एक किमी से भी कम दूरी पर चौकी, एसीपी दफ्तर
- वारदात नैनी पुलिस के इकबाल पर भी सवाल।
- घटनास्थल से एक किमी से भी कम दूरी पर एग्रीकल्चर पुुलिस चौकी और एसीपी करछना का कार्यालय।
- घटनास्थल से चंद कदमों की दूरी पर अस्थायी पुलिस बूथ।
- दिनदहाड़े हुई हत्या के कारण स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल।
- स्थानीय लोगों ने बताया कि चौराहा पुरानी जीटी रोड और नई जीटी रोड को जोड़ता है।
- यहां दिनभर वाहनों की आवाजाही लगी रहती है।