फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A young man was kidnapped and a ransom of Rs 1 lakh was demanded

Prayagraj News: युवक को अगवा कर मांगी एक लाख की फिरौती

Mon, 09 Feb 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 09 Feb 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
A young man was kidnapped and a ransom of Rs 1 lakh was demanded
थाना क्षेत्र में एक युवक को अगवा कर एक लाख रुपये फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। मामले में अपहृत युवक की पत्नी ने करछना थाने में मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

घूरपुर थाना क्षेत्र के कंजासा गांव निवासी घनश्याम निषाद पुत्र राजमणि निषाद मध्य प्रदेश के बड़गांव में हिंडालको कंपनी में काम करता है। उसकी पत्नी शकुंतला देवी और दो बच्चे अपने मायके करछना क्षेत्र के कटका में रहती हैं। पत्नी ने बताया कि शुक्रवार को उसके पति घनश्याम चुनार से बस से वापस ससुराल कटका आ रहे थे। उसके साथ उनका साथी सुदर्शन भी था। वह कोरांव में उतर गया, लेकिन पति घर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

वहीं उसके फोन पर मैसज के साथ स्कैनर भेजा जा रहा है कि एक लाख रुपये इसमें ट्रांसफर कर दो। साथ ही पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। करछना थाना प्रभारी ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच करते हुए अपहृत युवक घनश्याम का मोबाइल नंबर ट्रैस किया गया। उसका लोकेशन मुंबई का कल्याणपुर बताया जा रहा है। युवक की तलाश के लिए टीम गठित कर जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed