फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A young man was abducted by a minor sister-in-law, arrested in Sexual Harassment

नाबालिग साली को भगा ले गया युवक, दुष्कर्म में गिरफ्तार, शादी से पहले पत्नी को भी भगा ले गया था

Thu, 04 Mar 2021 01:33 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 Mar 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
A young man was abducted by a minor sister-in-law, arrested in Sexual Harassment
harassment

फूलपुर पुलिस ने बुधवार को अपनी ही साली को भगाकर ले जाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। लड़की को पुलिस पांच दिन पहले रेलवे स्टेशन से बरामद किया था। लड़की के 164 के बयान और मेडिकल के बाद युवक के खिलाफ धाराएं बढ़ा दी गईं। आरोपी युवक को आज ही जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन

A young man was abducted by a minor sister-in-law, arrested in Sexual Harassment
woman harassment - फोटो : pexels.com

युवक की शादी आठ साल पहले पड़ोस में ही रहने वाली युवती से हुई थी। दोनों को एक बेटी भी है। आठ जनवरी को युवक ने अपनी नाबालिग साली के साथ घर छोड़ दिया था। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद से ही दोनों फरार थे। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने मनीष के परिवार वालों पर दबाव बढ़ाया तो 27 फरवरी को लड़की फूलपुर स्टेशन से बरामद हो गई। इसके बाद लड़की का मेडिकल कराया गया। उसके बयान की वीडियो रिकार्डिंग की गई। फिर मजिस्ट्रेट के सामने लड़की का बयान दर्ज कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

A young man was abducted by a minor sister-in-law, arrested in Sexual Harassment
harassment
इंस्पेक्टर फूलपुर राज किशोर ने बताया कि आरोपी मनीष पर पहले अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी गईं। बुधवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी ने आठ साल पहले जिससे शादी की थी, उसे भी भगा ले गया था। बाद में महीनों बाद दोनों परिवारों में समझौता हुआ और फिर उनकी शादी की गई। दोनों की एक बेटी भी है, इसके बाद भी उसने यह हरकत की। उसे आज ही जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed