फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A young man returning from shopping for his sister's wedding was crushed by a dumper

Prayagraj News: बहन की शादी के लिए खरीदारी कर लौट रहे युवक को डंपर ने कुचला

Tue, 28 Apr 2026 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 28 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
A young man returning from shopping for his sister's wedding was crushed by a dumper
थाना क्षेत्र के धरवारा गांव में चचेरी बहन की शादी के लिए खरीदारी कर लौट रहे युवक को डंपर ने कुचल दिया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

धरवारा गांव के तुरकहा मजरा निवासी आशीष सिंह (22) पुत्र रामआसरे सिंह बीते 24 अप्रैल को चचेरी बहन की शादी के लिए बाइक से खरीदारी करने कोहड़ार बाजार गया था। लौटते समय पुल के पास एक डंपर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि साथी को मामूली चोट आई।

घटना की सूचना मिलने पर परिजन उसे शहर के एक अस्पताल ले गए। जहां रविवार रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। आशीष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी तीन बहनें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed