Prayagraj : बहन के घर से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी (कौंधियारा) प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 18 Dec 2024 03:28 PM IST
सार
घूरपुर थाना क्षेत्र के सुक्खू का पुरा गांव निवासी सचिन बिंद मंगलवार को बाइक से अपनी बहन के घर कौंधियारा थाना क्षेत्र के खड़ियान गांव में गया था। उसके साथ गांव का ही एक युवक मंगल बिंद भी था। दोनों बाइक से ही शाम को घर लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक नौगवां टेल के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
सचिन बिंद। फाइल फोटो
- फोटो : संवाद।