फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A young man raped a girl who had gone to graze goats, and beat up her family members who went to reprimand her

Kaushambi : बकरी चराने गई किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म, उलाहना देने गए परिजनों से मारपीट

Fri, 19 Apr 2024 05:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Apr 2024 05:02 PM IST
सार

किशोरी के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग पहुंचे तो युवक मौके से फरार हो गया ।जिसके बाद किशोरी घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई जिसके बाद किशोरी की मां उलाहना देने युवक के घर पहुंची तो युवक के परिजन मारपीट पर अमादा हो गए ।

विज्ञापन
A young man raped a girl who had gone to graze goats, and beat up her family members who went to reprimand her
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

कड़ा धाम थाना क्षेत्र के एक गांव में बकरी चराने गए किशोरी के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची किशोरी ने घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी तो परिजन सन्न रह गए। आरोपी के घर परिवार के लोग उलाहना देने गए तो उनके साथ मारपीट की गई। इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


मां ने कड़ा धाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया की गुरुवार की दोपहर उसकी 16 वर्षीय किशोरी बकरी चरा रही थी। इस दौरान पड़ोस का एक युवक पहुंचा और 50 रुप व बिस्किट का लालच देकर किशोरी को बहला फुसलाकर खेत की ओर ले जाकर दुराचार करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग पहुंचे तो युवक मौके से फरार हो गया ।जिसके बाद किशोरी घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई जिसके बाद किशोरी की मां उलाहना देने युवक के घर पहुंची तो युवक के परिजन मारपीट पर अमादा हो गए । पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल ने जुट गई है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed