फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A young man fell from the 11th floor of Vasudha Vihar Apartment and died

Prayagraj News: वसुधा विहार अपार्टमेंट की 11वीं मंजिल से गिरा युवक, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
A young man fell from the 11th floor of Vasudha Vihar Apartment and died
कालिंदीपुरम स्थित वसुधा विहार अपार्टमेंट की 11वीं मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरने से अधिवक्ता के भाई वेद प्रकाश (33) की मौत हो गई। निवासियों ने बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे खून से लथपथ शव पड़ा देखा। धूमनगंज पुलिस का कहना है कि वेद मानसिक रूप से अस्वस्थ था। मामला खुदकुशी का है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन उसके बारे में कोई कुछ बता नहीं सका। पुलिस के मुताबिक, देर शाम कुछ लोग थाने पहुंचे और मृतक की पहचान बरसाना, कालिंदीपुरम वेद प्रकाश के रूप में की।
विज्ञापन

वेद के पिता का निधन हो चुका है, जबकि भाई योगेश कुमार अधिवक्ता हैं। घरवालों ने बताया कि वेद सुबह नौ बजे के करीब घर से सामान लेने निकला था, लेकिन काफी देर तक नहीं लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी नगर अभिषेक भारती के मुताबिक, घरवालों ने बताया कि वेद मानसिक रूप से अस्वस्थ था। उसका इलाज चल रहा था। वर्ष 2020 में वह तीसरी मंजिल से कूदकर खुदकुशी का प्रयास कर चुका था। प्रारंभिक जांच में यही प्रतीत हो रहा है कि वेद ने खुदकुशी की।

----
9:09 मिनट पर ऊपर जाता दिखा, आठ मिनट बाद घटना
आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से पता चला कि युवक सुबह 9:09 मिनट पर अपार्टमेंट में सीढि़याें से ऊपर जाता नजर आया। आठ मिनट बाद यह घटना हुई। पुलिस 11वीं मंजिल पर पहुंची तो वहां एक झोला पड़ा मिला। वेद यही झोला लेकर ऊपर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed