फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A young man died and two others were injured after being hit by a tractor-trolley coming from the wrong direction

Prayagraj News: गलत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल

Sat, 21 Feb 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 21 Feb 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
A young man died and two others were injured after being hit by a tractor-trolley coming from the wrong direction
सड़क दुर्घटना में मृतक अजीत पटेल की फाइल फोटो
भीरपुर चौकी क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के सामने बृहस्पतिवार को रात करीब 11 बजे बरात से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को गलत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

इसी दौरान प्रयागराज की ओर जा रही एक कार भी पीछे से ट्रॉली में भिड़ गई। हालांकि, कार सवार बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

घूरपुर थाना क्षेत्र के दसई बंधवा गौहनिया निवासी अजीत पटेल (36) पुत्र सेवालाल अपने साथी फूल सिंह निवासी सेमरा कल्बना के साथ बरात में शामिल होने सिरसा गया था। देर रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। भीरपुर रेलवे स्टेशन के सामने गलत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में अजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फूल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान औद्योगिक थाना क्षेत्र के पिपरांव रामपुर निवासी सुरेश कुमार गौड़ भी वहां मौजूद था, जो हादसे में घायल हो गया। पीछे से आ रही कार ट्रॉली से टकरा गई, जिससे उसमें सवार लोग सुरक्षित बच गए। मृतक अजीत मजदूरी करता था। वह अपने माता-पिता का इकलौता सहारा था और सात बच्चों का पिता था। हादसे के बाद पत्नी सीमा समेत परिजनों का हाल बेहाल था।

शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

घूरपुर थाना क्षेत्र के गौहनिया गांव में अजीत कुमार पटेल की करछना थाना क्षेत्र में बीती रात दुर्घटना में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed