{"_id":"69f26a8aece190430f027696","slug":"a-young-man-died-after-being-electrocuted-by-11000-watts-of-current-while-climbing-a-pole-on-a-live-line-allahabad-news-c-254-1-sald1001-106793-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: चलती लाइन पर खंभे पर चढ़ाया, 11 हजार लाइन की करंट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: चलती लाइन पर खंभे पर चढ़ाया, 11 हजार लाइन की करंट से युवक की मौत
Thu, 30 Apr 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
झूंसी के त्रिवेणीपुरम के सरस्वती एवं छीबेया फीडर के इसी ओवरलैपिंग की जगह पर रात में हादसे का शि
कमल्दीपुर गांव में मंगलवार की देर रात छिबैया ग्रामीण फीडर पर चलती लाइन पर सेक्शन का जंफर खोलने के लिए खंभे पर चढ़े लाइनमैन 27 वर्षीय रामू कुशवाहा पुत्र गया प्रसाद कुशवाहा की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। आरोप है कि चलती लाइन पर पीडीए की त्रिवेणीपुरम काॅलाेनी के बिजली उपकेंद्र पर तैनात सरकारी लाइनमैन रमेश ने उसे खंभे पर चढ़ाया था।
मंगलवार की रात करीब 11 बजे से ही त्रिवेणीपुरम काॅलोनी के बिजली उपकेंद्र से आपूर्ति प्रभावित थी। इस दौरान चमनगंज में एक बरातघर के पास केबल में आग लग गई। ऐसे में त्रिवेणीपुरम के साथ ही छिबैया जाने वाला देहात का फीडर भी ट्रिप कर गया।
किसी तरह रात एक बजे सरस्वती फीडर को ठीक किया गया। कुछ देर बाद पता चला कि छिबैया फीडर से बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है।
आरोप है कि इसी दौरान त्रिवेणीपुरम बिजली उपकेंद्र पर तैनात सरकारी लाइनमैन रमेश ने अपने साथ काम करने वाले निजी लाइनमैन रामू कुशवाहा को कमल्दीपुर गांव के पास चलती लाइन पर सेक्शन का जंफर खोलने के लिए खंभे पर चढ़ा दिया। जैसे ही रामू खंभे पर चढ़ा कि 11 हजार की लाइन की चपेट में आने से वह गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी अफसरों के साथ ही झूंसी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ झूंसी महेश मिश्र ने बताया कि मृतक रामू की करीब पांच साल मंगीता कुशवाहा से विवाह हुआ था। दो साल की बेटी दीपा है। एसओ झूंसी महेश मिश्र ने बताया कि आरोपी सरकारी लाइनमैन रमेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
आधी रात पति को बुलाकर ले गया था आरोपी
रामू कुशवाहा की पत्नी मंगीता का आरोप है कि आधी रात को सरकारी लाइनमैन रमेश उसके घर आए और पति को जबरन अपने साथ बिजली की फाल्ट दूर करने के लिए ले गए। पत्नी मंगीता की तहरीर के मुताबिक, पहले सरकारी लाइनमैन रमेश ने उसके पति को आधी रात को कई बार फोन लगाया। जब रामू ने फोन नहीं उठाया तो रमेश खुद उसके घर पहुंच गया। कहा कि मौके पर चलकर तुमको केवल सीढ़ी पकड़ना है। आरोप है कि रमेश ने उसके पति रामू को चलती लाइन में बिजली के खंभे पर चढ़ा दिया। हादसे के वक्त मौके पर रवि मौर्य और अकील भी मौजूद थे।