{"_id":"69ab332c8e2f78ccd40d1ca8","slug":"a-young-man-attempted-suicide-by-jumping-in-front-of-a-train-one-leg-amputated-naini-news-c-407-1-nan1008-11927-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, एक पैर कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, एक पैर कटा
Sat, 07 Mar 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
उतरांव थाना क्षेत्र के जगतपुर में एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस दौरान उसका एक पैर कट गया। हालांकि मौके पर मौजूद सिपाही की सूझबूझ से युवक की जान बच गई।
झूंसी थाना क्षेत्र के छतनाग गांव निवासी अशोक यादव (27) पुत्र मुनीम बृहस्पतिवार को पत्नी से विवाद कर शाम को घर से बताकर निकला कि वह जगतपुर में अपने एक रिश्तेदार के यहां जा रहा हूं। जैसे ही वह करीब 7:30 बजे शाम को जगतपुर पहुंचा। वहां से वह रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। प्रयागराज की ओर जा रही ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस हादसे में इसका एक पैर कट गया, लेकिन वह बच गया।
इस दौरान ड्यूटी से लौट रहे सिपाही अखिलेश यादव को घटना की जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे और युवक को रेलवे ट्रैक के किनारे से हटाकर उसकी जान बचा ली। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना देकर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल भेज दिया।