फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A woman was blackmailed by creating a fake social media ID, FIR registered

Prayagraj : फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर युवती को किया ब्लैकमेल, एफआईआर दर्ज

Sun, 13 Jul 2025 05:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 13 Jul 2025 05:38 PM IST
सार

सोशल मीडिया के जरिये युवती को बदनाम करने, धमकाने और जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश की एक युवती ने प्रयागराज निवासी युवक के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन
A woman was blackmailed by creating a fake social media ID, FIR registered
उत्पीड़न। - फोटो : iStock

विस्तार

सोशल मीडिया के जरिये युवती को बदनाम करने, धमकाने और जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश की एक युवती ने प्रयागराज निवासी युवक के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके नाम से फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर अश्लील पोस्ट वायरल किए और शादी के लिए दबाव बनाया।

विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि प्रयागराज के करछना थाने के भीरपुर निवासी ओम तिवारी उर्फ उमंग तिवारी ने उसके नाम से फर्जी आईडी बनाकर अश्लील तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए। आरोपी उसे बदनाम करने के साथ-साथ लगातार धमकी भी दे रहा था।

विज्ञापन

आरोपी कई बार उसके कॉलेज के पास अवैध हथियार लेकर पहुंचा और जान से मारने की धमकी दी। उसने युवती के माता-पिता को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी और शादी का दबाव बनाता रहा। मना करने पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने की बात कहकर मानसिक प्रताड़ना दी। डर की वजह से युवती कई दिनों तक घर से बाहर नहीं निकल सकी और अब भी उसे जान का गंभीर खतरा बना हुआ है। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच निरीक्षक रोहित तिवारी को सौंपी गई है। उनका कहना है की जांच-पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed